फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   garima first in rangoli and amandeep poster is best

गरिमा की रंगोली और अमनदीप का पोस्टर सबसे अच्छा

Sat, 24 Oct 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल Updated Sat, 24 Oct 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा शुक्रवार को बाल भवन में बाल उत्सव-2015 के  अंतर्गत चल जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों के लिए स्केचिंग आन द स्पोर्ट (तृतीय ग्रुप), पोस्टर मैंकिंग (तृतीय ग्रुप),  रंगोली (तृतीय ग्रुप) व डिक्लेमेशन कांटेस्ट (तृतीय ग्रुप) का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 इसमें लगभग 25 स्कूलों के 300 बच्चों ने भाग लिया। स्केचिंग ऑन द स्पोट व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी चित्रकारी के माध्यम से अपने भावों को कनवास पर उतारा।
विज्ञापन


रंग बिरंगे रंगों से दिए गए विषयों अनुसार सुंदर चित्रकारी प्रस्तुत की। रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने ऐनी फेस्टीवल, माई स्कूल और बाल मेला आदि विषयों पर सुंदर रंगोली बनाई और डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा ईबोला वायरस, न्यूक्लीयर एनर्जी, राइट टू रिकॉल, कोचिंग सेन्टर विषयों पर  भाषणों के माध्यम से अपने भाव प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला बाल कल्याण अधिकारी  विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला बच्चा 3 नवंबर को बाल भवन हिसार में और स्केचिंग ऑन द स्पोट, पोस्टर मेकिंग व डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे 4 नवंबर को हिसार बाल भवन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सभी प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को जिला स्तरीय बाल दिवस समारोह 14 नवंबर को उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया जाएगा। आज की डिक्लेमेशन कांटेस्ट प्रतियोगिता में  निर्णायकों की भूमिका अनिल कुमार, राजकीय सीसै स्कूल चन्दपुरा, भारत भूषण  वालिया हैड मास्टर राजकीय माध्यमिक विद्यालय आंत्री बिहारीपुर (नांगल  चौधरी) ने निभाई।

वहीं रंगोली, स्केचिंग ऑन द स्पोट व पोस्टर  मेकिंग प्रतियोगिताओं में सीमा कुमारी, राजकीय आरोही मॉडल सीसे स्कूल,  मंढाना, देवेन्द्र सैनी ड्राइंग टीचर राजकीय उच्च विद्यालय बसीरपुर व रतन  लाल ड्राइंग टीचर ने निर्णायकों की भूमिका निभाई।

डिक्लेमेशन प्रतियोगिता  में मंच संचालन रोहताश रंगा परियोजना निदेशक नशा मुक्ति केंद्र नारनौल ने  किया। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, तरुण यादव, हवा सिंह, करुणा यादव, सुशीला  देवी परामर्शदाता के अलावा सभी बाल भवन के अधिकारी व कर्मचारी तथा विभिन्न  स्कूलों के अध्यापक उपस्थित रहे।

ये रहे परिणाम

रंगोली प्रतियोगिता तृतीय गु्रप में प्रथम गरिमा शर्मा पुत्री अरुण कुमार यूरेका पब्लिक स्कूल, द्वितीय कनिका पुत्री बजंग अग्रवाल हरियाणा पब्लिक स्कूल, तृतीय  राहुल पुत्र अशोक कुमार आरोही मॉडल सीसे स्कूल, मंढाना रहा। वहीं  डिक्लेमेशन प्रतियोगिता तृतीय ग्रुप में प्रथम यशवंत पुत्र  खुशवंत आरपीएस स्कूल, द्वितीय रिया मेहरा पुत्री महेंद्र कुमार हैप्पी ऐवरग्रीन स्कूल, तृतीय निधि पुत्री रमेश शर्मा एसडीसी स्कूल ककराला रहे।


स्केचिंग आन द स्पोट प्रतियोगिता तृतीय ग्रुप में प्रथम योगेश  बोकन पुत्र धर्मवीर बोकन आरपीएस स्कूल, द्वितीय सुमन पुत्री  तेजराम ग्रेवाल आरपीएस स्कूल, तृतीय कर्ण यादव पुत्र प्रवीण यादव सूरज  स्कूल रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तृतीय ग्रुप में प्रथम अमनदीप पुत्र  महावीर सिंह आरपीएस स्कूल, द्वितीय हर्षित पुत्र जितेन्द्र सोनी सूरज  स्कूल, तृतीय भावना पुत्री संजय शर्मा यूरो कनीना रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed