फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ganpati was bid farewell amidst chants of "Come back soon next year."

Mahendragarh-Narnaul News: अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से दी गणपति को विदाई

Sat, 26 Sep 2026 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ganpati was bid farewell amidst chants of "Come back soon next year."
फोटो नंबर-24सत्यनारायण मंदिर से गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर जाते मंडल के सदस्य। संवाद
नारनौल। शहर में शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ 11 दिनों से चल रहे गणेश उत्सव का श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। इस मौके पर शहर के अलग-अलग स्थानों से गणेशजी की विसर्जन शोभायात्राएं निकाली गईं। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

पुस्तक गली स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में गणेश उत्सव मंडल की ओर से आयोजित 30वें गणेश महोत्सव के समापन पर सुबह हवन और पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गणेशजी की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़ा तालाब पहुंची। यहां शाम को विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह छोटा-बड़ा तालाब क्षेत्र में आयोजित गणेश महोत्सव की विसर्जन यात्रा छोटा तालाब से शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़ा तालाब पहुंची। गणपति उत्सव मंडल ने तालाब के पास गड्ढा खोदकर प्रतिमा का विसर्जन किया। अन्य गणेश उत्सव मंडलों की प्रतिमाओं का भी भावपूर्ण विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विसर्जन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बड़ा तालाब पहुंचे। इस दौरान गणेशजी की आकर्षक झांकियां भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के लिए इंतजाम किए गए।

आदर्श नगर स्थित समदर्शी योग आश्रम में भी 14 से 25 सितंबर तक गणेश उत्सव मनाया गया। समापन पर स्वामी आत्मानंद सरस्वती के सानिध्य में गणेशजी की झांकी निकाली गई। इसके बाद प्रतिमा का नवनिर्मित तालाब में विसर्जन किया गया। कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed