फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gangster Papla presented in court, sent to jail

कड़े पुलिस सुरक्षा पहरे में गैंगेस्टर पपला को किया न्यायालय में पेश, भेजा जेल

Mon, 11 Oct 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Gangster Papla presented in court, sent to jail
महेंद्रगढ़। पुलिस ने सोमवार को गैंगेस्टर विक्रम उर्फ पपला को सात दिन के रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया। आरोपी से पुलिस द्वारा दो देशी पिस्टल, पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। एक पिस्टल राजस्थान प्रदेश के बहरोड कस्बे से तथा दूसरी गुरुग्राम से बरामद की गई है।
विज्ञापन

न्यायाधीश मुनीश नागर ने आरोपी विक्रम पपला को सात दिन के लिए जेल भेज दिया। पिछले सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर सात दिन के लिए रिमांड पर लिया था। इस दौरान पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान आरोपी पपला से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सात सितंबर 2017 को कोर्ट में पेशी पर आए विक्रम उर्फ पपला को उसके साथी पुलिस पर फायरिंग कर छुड़वा ले गए थे। इस मामले में पुलिस पपला सहित 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पपला को पुलिस द्वारा सोमवार सुबह नसीबपुर जेल से महेंद्रगढ़ कोर्ट लाया गया। उसकी गाड़ी के आगे पीछे पुलिस गाड़ियों की सख्त पहरा था। कोर्ट में भी सभी रास्ते बंद कर दिए गए थे। चारों ओर पुलिस बल तैनात था। सुबह साढे दस बजे पपला को कोर्ट में पेश किया गया जहां न्यायाधीश ने उसे सात दिन के रिमांड पर भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये मुकदमें हैं दर्ज:
वर्ष तारीख एफआईआर नंबर अपराध
2010- 16 दिसंबर- 459 सदर थाना महेंद्रगढ़ लड़ाई- झगड़ा
2014- 14 अगस्त- 148- सदर थाना महेंद्रगढ़ लड़ाई-झगड़ा, चोरी
2014- 31 मार्च - 151- सदर थाना महेंद्रगढ़ हत्या
2014- 23 दिसंबर- 522 सिटी थाना नारनौल हत्या
2015- 376- सदर थाना महेंद्रगढ़ हत्या
2015- 16 नवंबर- 305- सदर थाना नांगल चौधरी हत्या
2017- 106-सिटी थाना नारनौल प्रिजन एक्ट
2017- 8 सितंबर- 507- सदर थाना महेंद्रगढ़ हत्या
2019- 29 अक्तूबर- 544 सदर थाना महेंद्रगढ़ डकैती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed