फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   From today employees of 112 organizations and trade unions will be on strike for two days, citizens may face problems

आज से 112 संगठन व ट्रेड यूनियनों के कर्मचारी रहेंगे दो दिन हड़ताल पर, नागरिकों को हो सकती है परेशानी

Sun, 27 Mar 2022 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
From today employees of 112 organizations and trade unions will be on strike for two days, citizens may face problems
अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ एवं 11 अन्य ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 112 संगठन व ट्रेड यूनियनों से जुड़े कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आज से दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नागरिकों को परेशानियां से दो-चार होना पड़ सकता है। दो दिवसीय हड़ताल में अधिकांश विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे जिसमें विभागों में काम प्रभावित होने की संभावना है। राज्य परिवहन, रेलवे, लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से यातायात एवं सरकारी कार्यालयों में सेवाएं बाधित रहेंगी। वहीं बैंकों यूनियनों के हड़ताल में शामिल रहने से बैंकों में लेनदेन भी प्रभावित होने की संभावना है। हड़ताल की सफलता के लिए कर्मचारी महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों ने पिछले एक सप्ताह से कर्मचारियों की बैठकों का दौर शुरू कर दिया था। इस दौरान अधिकांश विभागों के कर्मचारियों ने भी हड़ताल में शामिल होने की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन

ये विभाग रहेंगे हड़ताल में शामिल
अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ एवं 11 अन्य ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 112 संगठन व ट्रेड यूनियनों से जुड़े कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। वहीं हेमसा, हमसा, विभिन्न विभागों के लिपिक वर्गीय कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, वन विभाग, नगरपालिका, नगर परिषद, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियनें, भवन निर्माण मजदूर संघ, पार्ट टाइम कर्मचारी यूनियन, अनुबंधित कर्मचारी यूनियन, बीमा, पर्यटन विभाग, आयुर्वेद विभाग, बैंक, रेलवे, राज्य परिवहन, टेलीकॉम कर्मचारी, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर्स सहित अनेक कर्मचारी यूनियनें हड़ताल में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed