फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Friendship Clinic is becoming a ray of hope for children aged 10 to 19 years.

उम्मीद की किरण बन रहा मित्रता क्लीनिक: छात्रा बोली- सर मैं पढ़ना चाहती हूं... परिवार वाले शादी का दबाव बना रहे

Tue, 12 Sep 2023 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Sep 2023 11:01 PM IST
सार

मोबाइल की लत से परेशान अभिभावक भी मित्रता क्लीनिक पहुंच रहे। प्रदेश में पांच जिलों में एक-एक काउंसिलर के सहारे मित्रता क्लीनिक चल रहा है। सरकारी स्कूलों में महिला अध्यापकों को हेल्थ एंबेसडर बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Friendship Clinic is becoming a ray of hope for children aged 10 to 19 years.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : google

विस्तार

सर मैं पढ़ना चाहती हूं, लेकिन मेरे परिवार के सदस्य शादी करना चाहते हैं। ऐसी समस्या मित्रता क्लीनिक की टीम को छात्रा बता रही है। वहीं अनेक महिला अपने बेटे की मोबाइल की लत से परेशान होने की वजह से मित्रता क्लीनिक पहुंच रही हैं। इसके अलावा छात्रों में उम्र के हिसाब से शारीरिक बदलाव, नशा, एनिमिया, यौन रोग जैसी समस्याओं को लेकर भी पहुंच रही है।

विज्ञापन


ऐसा कहे कि मित्रता क्लीनिक 10 से 19 वर्ष तक के बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बन रहा है, अगर नारनौल के नागरिक अस्पताल में संचालित मित्रता क्लीनिक की बात करें तो प्रतिमाह 150 के करीब 10 से 19 वर्ष के बच्चे सलाह लेने पहुंच रहे हैं। वहीं टीम सरकारी स्कूलों में सप्ताह में दो बार बच्चों को जागरूक करने के लिए जाती है।
विज्ञापन


इसके अलावा जिले में 9 सीएचसी पर मित्रता क्लीनिक बनाए गए हैं, लेकिन अभी तक उनमें काउंसलर नहीं होने की वजह से सुचारु रूप से क्लीनिक काम नहीं कर पा रहे हैं। वहां पर एएनएम व अन्य कर्मचारियों के सहारे ही मित्रता क्लीनिक चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर एक
छात्रा ने शादी न कर आगे पढ़ने की बताई बात, मित्रता क्लीनिक ने बढ़ाया हौसला
मैं कक्षा दसवीं में पढ़ती हूं। मेरे माता-पिता शादी करना चाहते हैं, लेकिन अभी मैं आगे पढ़ना चाहती हूं। छात्रा ने जब मित्रता क्लीनिक के काउंसिलर को बताई तो उन्होंने छात्रा का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप अपने माता-पिता से इस मामले में खुलकर बात करें। वहीं उनको विश्वास दिलाएं कि वह आगे पढ़कर उनका नाम रोशन करना चाहती है। इसकी वजह से अभी शादी नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता से बात करने से ही समाधान हो सकता है। इसके लिए आप को भी मजबूत होना पड़ेगा। उन्हें विश्वास दिलाना होगा कि वह आगे पढ़ कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करेगी।

केस नंबर दो
मोबाइल की लत बनी बेटे की पढ़ाई में बाधा, मां लेकर पहुंची मित्रता क्लीनिक
मेरा बेटा स्कूल से आते ही मोबाइल के लग जाता है, वह चार-चार घंटे तक मोबाइल देखता रहता है। उसे अब मोबाइल से कैसे छुटकारा दिलाया जाएं। मित्रता क्लीनिक के काउंसलर विजय यादव ने महिला को बताया कि अगर घर में पार्क है तो उसे पानी देने की बात कहे ताकि मोबाइल से कुछ देर के लिए दूर हो जाए। जब यह रोजाना ऐसा ही होगा तो उसकी लगातार मोबाइल देखने की लत भी कम हो जाएगी। वहीं अगर किसी खेल में उसकी रूचि है तो उसे खेलने के लिए प्रेरित करे। बच्चे को डांट मारकर मोबाइल से छुटकारा नहीं दिलाया जा सकता है। उसे धीरे-धीरे अन्य कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहें।

मित्रता क्लीनिक पर महिला काउसंलर का पद रिक्त
मित्रता क्लीनिक पर छात्र व छात्रा अपनी समस्या लेकर आती है, लेकिन नारनौल के नागरिक अस्पताल में महिला काउंसिलर नहीं होने की वजह से छात्राओं को अपनी समस्या बताने में परेशानी होती है। हालांकि मित्रता क्लीनिक की तरफ से सभी सरकारी स्कूलों में एक-एक महिला अध्यापक को हेल्थ एंबेसडर बना रखा है, जिनसे भी छात्रा अपनी समस्या बता रही है। कई बार छात्राओं को पहली बार मासिक धर्म आता है तो वह परिवार के सदस्यों को नहीं बता पाती है, लेकिन स्कूल में हेल्थ एंबेसडर को अपनी समस्या बता देती है।

प्रदेश में पांच जिलों में एक-एक काउंसिलर के सहारे मित्रता क्लीनिक
प्रदेश में नारनौल के नागरिक अस्पताल सहित गुरुग्राम, झज्झर, सिरसा, कुरुक्षेत्र व रेवाड़ी में एक काउंसिलर है बाकी सीएचसी पर काउंसलर के पद रिक्त है। जिले में एक काउंसलर होने से ज्यादा कार्यभार रहता है। हालांकि छह जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में नागरिक अस्पताल व सीएचसी पर संचालित सभी मित्रता क्लीनिक पर काउंसलर मौजूद है।


किशोर व किशोरियों को इन विषयों पर दी जाती है परामर्श व मार्गदर्शन

  • शारीरिक विकास एवं परिवर्तन के बारे में जानकारी
  • स्वास्थ्य संबंधित जरूरतों की जानकारी
  • पोषण के बारे में जानकारी एवं परामर्श
  • प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य संबंधित पहलुओं की जानकारी एवं परामर्श
  • यौन रोग व एड्स के बारे में जानकारी एवं बचाव संबंधित जानकारी
  • किशोरावस्था में नशे की आदत एवं दुष्परिणाम की जानकारी
  • मधुमेह, उच्च रक्तचाप, ह्रदय रोग और स्ट्रोक जैसी गैर संचारी रोगों के बारे में जानकारी
  • मानसिक स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों पर सूचना एवं परामर्श, क्रोध, अवसाद, परीक्षा पूर्व चिंता
  • अनचाहा गर्भधारण एवं गर्भनिरोधक तरीकों के बारे में जानकारी
  • गर्भनिरोधक गोलियां, कंडोम की उपलब्धता
  • आईएफए एवं एल्बेंडाजोल गोलियाें की उपलब्धता
  • सड़क सुरक्षा पर सूचना एवं परामर्श
  • मनौवैज्ञानिक एवं भावनात्मक परामर्श


जिले में नारनौल के नागरिक अस्पताल के साथ नौ सीएचसी पर मित्रता क्लीनिक चल रहे हैं। मित्रता क्लीनिक पर 10 से 19 वर्ष के किशोर व किशोरियों को परामर्श दी जा रही है। नागरिक अस्पताल में संचालित मित्रता क्लीनिक में प्रतिमाह करीब 150 बच्चे परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। -विजय यादव, किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता, नागरिक अस्पताल नारनौल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed