फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Free education of retail team leader and yoga wellness trainer will be done in HKVV, up to 28 can apply

हकेंविवि में होगी रिटेल टीम लीडर व योगा वेलनेस ट्रेनर की निशुल्क पढ़ाई, 28 तक कर सकते हैं आवेदन

Sat, 26 Mar 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Free education of retail team leader and yoga wellness trainer will be done in HKVV, up to 28 can apply
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ अब रिटेल टीम लीडर और योग वेलनेस ट्रेनर की पढ़ाई भी कराएगा। विश्वविद्यालय में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) की प्रमुख योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0 (पीएमकेवीवाई 3.0) का तीसरा चरण शुरू किया गया है। पीएमकेवीवाई 3.0 के अंतर्गत उद्योग की आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से देशभर में कौशल विकास संबंधित शिक्षण -प्रशिक्षण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.टंकेश्वर कुमार ने कहा कि पीएमकेवीवाई 3.0 के मुख्य उद्देश्य हैं उपलब्ध कौशल के जरिये युवाओं के लिए एक बेहतर पारिस्थितिकी तंत्र का विकल्प का निर्माण करना, कौशल प्रशिक्षण और प्रमाणन के लिए युवाओं को सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा निजी क्षेत्र की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए स्थायी कौशल केंद्रों को बढ़ावा देकर देशभर के युवाओं को फायदा पहुंचना है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से कौशल विकास के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में प्रयासरत है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0 के स्किल हब इनिशिएटिव के अंतर्गत यह शुरुआत की गई है। इसमें रोजगारपरक शिक्षा और कौशल उन्नयन के लिए स्कूली पढ़ाई बीच में ही छोड़ चुके बच्चों, युवाओं को विभिन्न रोजगारमूलक कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्किल हब इनिशिएटिव के नोडल ऑफिसर डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में इस योजना के अंतर्गत रिटेल टीम लीडर और योगा वेलनेस ट्रेनर का शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया है। इसमें प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इच्छुक आवेदक आगामी 28 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन दोनों ही कोर्सेज के अंतर्गत प्रशिक्षण व अध्ययन कार्य आगामी 31 मार्च से आरंभ होगा। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि इन कोर्सेज में प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेशन कोर्स में अधिकतम 80 सीटें हैं। सभी शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स निशुल्क हैं। डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि जो भी प्रतिभागी इन कोर्स में प्रवेश पाना चाहते है वे किसी अन्य जानकारी के संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed