फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   fraudulently withdraw 51 lakh 75 thousand rupees from accounts

धोखाधड़ी कर 51 लाख 75 हजार रुपये खातों से निकाले

Sat, 15 Jan 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
fraudulently withdraw 51 lakh 75 thousand rupees from accounts
गांव घाटासेर की एक महिला ने एक्सिस बैंक के सेल्स मैनेजर सहित तीन लोगों पर उनके खातों से धोखाधड़ी कर 51 लाख 75 हजार रुपये निकाले लिए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत डीजीपी हरियाणा को दी है। नारनौल पुलिस ने डीजीपी के आदेश पर तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला सुमन निवासी घाटासेर ने डीजीपी को दी शिकायत में बताया कि उसका पति कैंसर पीड़ित है। उनका इलाज जयपुर एवं बीकानेर अस्पताल से चल रहा है। उनकी जमीन 2018 में लॉजिस्टिक हब के लिए अधिग्रहण की गई थी। सरकार की ओर से अवॉर्ड के रूप में उन्हें 76 लाख 75 हजार रुपये मिले थे। अवॉर्ड राशि उसके के खाते में 61 लाख 15 हजार रुपये, पति के खाते में 5 लाख तथा पुत्र के खाते में 15 लाख रुपये आए थे। पीड़िता ने अपने खाते से पांच लाख रुपये अपने पुत्र के खाते में जमा करवा दिए थे। उसने आरोप लगाया कि सीआरपीएफ के जवान राजकुमार, गांव बैरावास निवासी महेश एवं एक्सिस बैंक के सेल्स मैनेजर पंकज ने आपस में साज बाज तथा आपराधिक षडयंत्र रचकर उनके तीनों (स्वयं, पति, पुत्र) के खाते एक्सिस बैंक में खुलवा दिए। उन खातों में राजकुमार ने पति धर्मेंद्र के मोबाइल नंबर देने की बजाय अपने नंबर दे दिए। बैंक खातों की डेबिट एवं क्रेडिट की जानकारी राजकुमार के फोन पर ही आती थी। उसने बताया कि उक्त आरोपियों ने मिलीभगत कर उनके खातों से 51 लाख 75 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी उसको तब लगी जब वह अक्तूबर 2021 के प्रथम सप्ताह में बैंक से पैसे निकलवाने गई। इसके बाद वह अपने पति एवं सास के साथ राजकुमार से मिलने गई तो राजकुमार उक्त राशि देने के लिए सहमत हो गया लेकिन बाद में उसने उपरोक्त राशि देने से मना कर दिया। आरोपी ने उनके साथ मारपीटाई, गाली गलौज की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत 15 अक्तूबर को नारनौल थाने में दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उसने शिकायत की कॉपी गृह मंत्री अनिल विज, डीजीपी पंचकूला, दक्षिण रेंज के आईजी, राज्य महिला आयोग, राज्य मानव अधिकार आयोग, एसपी को दी है। डीजीपी के आदेश पर सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन:
हमें इकनॉमिक्ल ऑफेंस के लिए एसपी की अनुमति लेनी पड़ती है। एसपी की अनुमति मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। धोखाधड़ी करने वाला कोई ओर नहीं है बल्कि धर्मेंद्र का बहनोई ही है। -युद्धवीर सिंह, थाना प्रभारी, नारनौल सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed