फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   frauded by pretending to work in a lycky draw

लकी ड्रॉ में कार निकलने का झांसा देकर 27100 रुपये ठगे

Wed, 19 Feb 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
frauded by pretending to work in a lycky draw
सिटी थाना क्षेत्र में लकी ड्रॉ में कार निकलने का झांसा देकर 27100 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरके पुरम कॉलोनी निवासी डॉ. सरजीत ने ऑनलाइन स्नैपडील पर खरीददारी की थी। पुलिस को शिकायत में बताया कि 13 फरवरी को स्नैपडील से एक युवक का फोन आया था। आरोपी ने कहा कि शॉपिंग के बाद आपके नाम से लकी ड्रॉ में टाटा सफारी कार निकली है। आरोपी ने पीड़ित को झांसे में ले लिया। इसके बाद बीमा समेत अन्य जरूरी कागजात के नाम 3500, 18600 व 5000 रुपये ले लिया। इसके बाद पीड़ित को कार भेजने की बात कही। एक सप्ताह में कार नहीं मिलने पर पीड़ित ने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन मोबाइल बंद मिला। इसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। सरजीत ने 15 फरवरी को पुलिस में शिकायत दी। इसके बाद सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर चोरी व धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया। जांच अधिकारी ने बताया कि बैंक से खाते की जानकारी मांगी गई है। आरोपी के कॉल डिटेल की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed