Haryana: विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगी, 25 लाख लेकर भेजा कनाडा, नहीं मिली नौकरी, वापस लौटा घर
कनाडा पहुंचने पर रविंद्र को पता चला कि उसे फर्जी कागजात के आधार पर भेजा गया था। वहां कोई रोजगार नहीं मिला, जिसके बाद वह वापस भारत लौट आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारनौल के लहरोदा निवासी रविंद्र यादव के साथ कनाडा भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित रविंद्र, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के कादरीगंज गांव का रहने वाला है, वर्तमान में बेरोजगार है और नौकरी की तलाश में था। आरोपियों ने फर्जी कागजात बनाकर उसे कनाडा भेजा, लेकिन वहां धोखाधड़ी का खुलासा होने पर वह वापस लौट आया।
आरोपियों ने दिया झांसा
रविंद्र ने पुलिस शिकायत में बताया कि कादरीगंज निवासी सुखविंदर कौर, जसपाल और सन्नी लोगों को वीजा बनाकर विदेश में रोजगार के लिए भेजने का दावा करते हैं। उनके पास कथित तौर पर लाइसेंस और एक ऑफिस भी है। आरोपी सन्नी ने रविंद्र को कनाडा में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया और 25 लाख रुपये की मांग की। रविंद्र ने सुखविंदर कौर के खाते में 7.7 लाख और 14.5 लाख रुपये दो किश्तों में ट्रांसफर किए, जबकि 2.8 लाख रुपये नकद दिए।
फर्जी कागजात और धोखाधड़ी
कनाडा पहुंचने पर रविंद्र को पता चला कि उसे फर्जी कागजात के आधार पर भेजा गया था। वहां कोई रोजगार नहीं मिला, जिसके बाद वह वापस भारत लौट आया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सुखविंदर कौर और उनके साथियों ने आपराधिक साजिश के तहत यह ठगी की।
पंचायत में बाउंस हुआ चेक
कादरीगंज में इस मामले को लेकर पंचायत हुई, जिसमें सुखविंदर कौर ने 10.5 लाख रुपये का चेक दिया और बाकी राशि जल्द लौटाने का वादा किया। हालांकि, चेक बाउंस हो गया और इसकी कानूनी कार्रवाई अदालत में विचाराधीन है।
जान से मारने की धमकी
रविंद्र ने बताया कि जब वह बाकी रुपये मांगता है, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। उनका दावा है कि उनकी ऊंची पहुंच है और वे उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। रविंद्र अपने वृद्ध माता-पिता के साथ कादरीगंज में रहता है और अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।
ये भी पढ़ें: Yamunanagar: आकाशीय बिजली गिरने से पोल्ट्री फार्म की इमारत गिरी, 13 हजार चूजों की मौत; नाहरपुर में हुआ हादसा