{"_id":"5d41e3208ebc3e6ca2660c50","slug":"fraud-narnol-news-rtk5086961179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ के कांस्टेबल के खाते से 2लाख 753 रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ के कांस्टेबल के खाते से 2लाख 753 रुपये निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ के कांस्टेबल के खाते से साइबर ठगों ने 2 लाख 753 रुपये निकाल लिए। पासबुक को अपडेट कराने पर रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। कांस्टेबल महेंद्र ने बताया कि दस दिन में उसके खाते से पैसे निकाले गए। जिसमें 20 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक की ट्रांजेक्शन की गई है।
गांव नांगल सिरोही निवासी महेंद्र ने बताया कि वह सीआरपीएफ में कांस्टेबल है। पिछले कुछ समय से उसकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर में है। वह जुलाई महीने में अपने घर छुट्टी आया तो घर खर्च के लिए एटीएम से पैसा निकालने गया । जिस पर उसके खाते से पैसे नहीं निकले। उसने महेंद्रगढ़ स्थित एसबीआई बैंक जाकर पासबुक को अपडेट कराया। जिस पर पता लगा कि 21 जून से 2 जुलाई तक 200753 रुपये निकाले गए हैं। अलग अलग दिन 20 से लेकर 40 हजार रुपये तक निकाले गए हैं। महेंद्र ने बताया कि उसके सैलरी अकाउंट की दो एटीएम है। दोनों एटीएम उसके पास हैं। पासबुक भी उनके पास थी। इसके बावजूद उसके खाते से पैसा निकाल लिया गया। महेंद्र ने बताया कि उसके पास कोई ओटीपी नंबर नहीं आया। न ही किसी को बैंक खाता की डिटेल दी। कुछ पैैसा गुजरात के पंचमहल जिले के एक बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर भी किया गया है। पुलिस ने कांस्टेबल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जीरो बैलेंस होने तक निकालते रहे
महेंद्र ने बताया कि उसके खाते में दो तीन महीने की सैलरी थी। घर के कुछ काम के लिए उसने पैसा एकत्र किया था। साइबर ठग ने उसके खाते से रोजाना पैसा निकालते रहे। जब खाता जीरो बैलेंस पर आ गया तब तक पैसा निकालते रहे। महेंद्र ने बताया कि उसने पैसा निकाले जाने की जानकारी मिलते ही दोनों एटीएम ब्लाक करा दिए। अब तक उसके पास नए एटीएम कार्ड भी नहीं आए हैं।
विज्ञापन
हर महीने औसत दो सैनिकों से ठगी
जिले में सैनिक व पूर्व सैनिकों की संख्या सबसे अधिक है। हर महीने महेंद्रगढ़ में औसतन दो तीन केस साइबर ठगी के आते हैं। जिसमें सैनिकों व पूर्व सैनिकों से इस तरह से ठगी होती है। जुलाई महीने में
कांस्टेबल महेंद्र की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ साइबर क्राइम, धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की प्राथमिक जांच में पाया गया कि कुछ पैसा गुजरात के पंचमहल जिले के एक बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया है।
यादराम, डीएसपी, महेंद्रगढ़
पिछले दो महीने की साइबर ठगी
31 मई को बनिहाड़ी गांव रामजीलाल के बैंक खाते से 59 हजार ट्रांसफर किए
07 जून को नांगल सिरोही के आर्मी हवलदार राजेश के खाते से 40 हजार निकाले
18 जून सिलारपुर निवासी रमेश का एटीएम कार्ड बदलकर 60 हजार ठगे
19 जून को नारनौल में श्रवण कुमार के खाते से 169390 रुपये निकाले
21 जून को भोजावास के जीत सिंह के खाते से एटीएम बदल कर 20 हजार निकाले
22 जून को गांव गोमला निवासी होमगार्ड प्रदीप का एटीएम बदलकर उसके खाते से 44300 रुपये निकाले
11 जुलाई को बलायचा निवासी सतपाल यादव के खाते से 29990 रुपये ठगे