फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fraud in the name of selling a car, case registered

कार बेचने के नाम पर ठगी, केस दर्ज

Tue, 23 Feb 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of selling a car, case registered
सिटी थाना एरिया में कार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला बड़ का कुआं निवासी प्रेमचंद्र ने सात फरवरी को फेसबुक पर एक व्यक्ति के कार बेचने का एड देेखा। युवक का नाम संदीप रावत था और सेना का जवान बता रखा था। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि मोबाइल पर बातचीत होने के बाद सौदा तय हो गया। 10 फरवरी को उसने गाड़ी नारनौल पहुंचाने की बात की। आर्मी कोरियर का खर्चा 3150 रुपये फोन पे कर दिया। आरोपी ने स्विफ्ट डिजायर कार नारनौल पहुंचाने की बात की और ट्रांसपोर्ट स्लीप भी भेज दी। इसके बाद 10 फरवरी को आरोपी का फोन आया की कार नांगल सिरोही आ गई है। कार देने से पहले 21000 रुपये जमा करवाने होंगे, यही कोरियर का नियम है। दोबारा पैसे मांगने पीड़ित को शक हो गया। इस पर पीड़ित ने अपने पैसे मांगे, लेकिन पैसे नहीं मिले। पीड़ित का कहना हैं कि आरोपी ने सेना का जवान बनकर ठगी की। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed