फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four women of Haryana who have done better work for water conservation will get honour

Haryana: जल संरक्षण के लिए बेहतर कार्य करने वाली चार महिलाओं को मिलेगा सम्मान, 9 को दिल्ली में होगा कार्यक्रम

Fri, 08 Mar 2024 11:09 AM IST
नवीन दलाल प्रेम प्रकाश शर्मा, नारनौल (हरियाणा)
प्रेम प्रकाश शर्मा, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 08 Mar 2024 11:09 AM IST
सार

जल शक्ति अभियान 2024 की थीम नारी शक्ति से जल शक्ति रखा गया है। जल संरक्षण के लिए बेहतर कार्य करने पर हरियाणा की चार महिलाओं का नाम भी शामिल है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री के अलावा जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Four women of Haryana who have done better work for water conservation will get honour
नीतू, तन्नु, मंजू और अनुराधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए बेहतर कार्य करने पर प्रदेश की चार महिलाओं को 9 मार्च को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सम्मानित किया जाएगा। वह मंच पर गांव में कैसे जल बचाने के लिए बेहतर कार्य किया, इसकी भी जानकारी देंगी।

विज्ञापन


प्रदेश के यमुनानगर से तनु सिंह जो स्वैच्छिक संगठन चला रही हैं। सिरसा जिले के पानीवाला मोटा गांव की सरपंच मंजू बाला, रोहतक से वीडब्ल्यूएससी सदस्य नीतू और महेंद्रगढ़ के सुरेती जाखल गांव की पंप ऑपरेटर अनुराधा का चयन किया गया है। हालांकि प्रदेश भर से चारों महिलाओं सहित 75 महिलाएं कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इनमें 4 महिलाओं को मंच पर अपने अनुभव साझा करने के लिए चुना गया है, जिन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा राजस्थान से 50, उत्तर प्रदेश से 125 महिलाएं कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में पंचायत सरपंच, पंचायत सदस्य, वीडब्ल्यूएससी सदस्य, जलयोद्धा हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम की थीम नारी शक्ति से जल शक्ति
जल शक्ति अभियान 2024 की थीम नारी शक्ति से जल शक्ति रखा गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री के अलावा जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहेंगे। जल शक्ति अभियान 2024 जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के राष्ट्रीय जल मिशन के सहयोग से लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतनाली ब्लॉक के 25 गांवों में घर-घर जाकर पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही हूं। इसके साथ हर घर में नल की टोटी लगवाने का भी कार्य किया है। गांव में कहीं पर भी पानी की लाइन में लीकेज होता है तो वह तुरंत उसे बंद किया जाता है। आसपास के लोगाें को भी ऐसा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। -अनुराधा, पंप ऑपरेटर सुरेती जाखल, महेंद्रगढ़।

गांव में पहले पीने के पानी की किल्लत थी, लेकिन अब घर-घर नल से पहुंचाने का कार्य कर दिया है। वहीं गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत एक जोहड़ बनाया, जिसमें गांव का वेस्ट पानी एकत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा पानी को व्यर्थ बहने से रोकने के लिए एक महिलाओं की कमेटी भी बनाई गई है ताकि पानी को बचाया जा सके। -मंजू बाला, सरपंच पानीवाला मोटा, सिरसा।

लोगों को बारिश का पानी एकत्रित करने के लिए वाटर टैंक बनाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। वहीं पानी की भी समय-समय पर जांच कर जानकारी दी जा रही है। बर्बाद हो रहे पानी को कैसे उपयोग में लाया जाए, इसके लिए भी जागरूक किया जा रहा है। इस कार्य को करने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। -नीतू, वीडबल्यूएससी सदस्य रोहतक।

किसानों को वीडियो के माध्यम से गांव-गांव जाकर पानी को बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अब तक 300 से ज्यादा गांवों में किसानों के साथ संगोष्ठी की गई है। उनमें किसानों को नई-नई तकनीकी के बारे में अवगत करवाया जाता है। वन विभाग के साथ मिलकर भी गांवों में पौधे लगाने का कार्य हो रहा है। अब तब करीब 15 हजार किसानों को जागरूक किया जा चुका है। -तनु सिंह, यमुनानगर।


महेंद्रगढ़ जिले से पंप ऑपरेटर अनुराधा सहित यमुनानगर से तन्नू सिंह, रोहतक से वीडब्ल्यूएससी नीतू और सिरसा से सरपंच मंजूबाला दिल्ली में 9 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में गांव में पानी को बचाने के लिए किए गए बेहतर कार्यों के बारे में मंच से जानकारी सांझा करेगी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। - मंगतूराम सरसवा, जिला सलाहकार, जल एवं स्वच्छता सहायता संगठन, नारनौल।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed