{"_id":"680bcf400f514a554b042c3e","slug":"four-people-fined-for-throwing-garbage-on-the-road-narnol-news-c-196-1-nnl1004-123834-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क पर कूड़ा फेंकने पर चार लोगों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क पर कूड़ा फेंकने पर चार लोगों का चालान
Fri, 25 Apr 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-13नप द्वारा चलाए गए विशेष सफाई अभियान का झाडू लगाकर शुभारंभ करते डीएमसी आनंद शर्मा
नारनौल। जिला के सभी शहरों में शुक्रवार को सघन सफाई अभियान चलाया गया। अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा ने सुबह महावीर चौक से इस अभियान की शुरुआत की।
उन्होंने दुकानों के बाहर सड़क पर कूड़ा डालने वाले दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी। इसके अलावा सड़क पर कूड़ा डालने वाले चार नागरिकों के चालान भी काटे गए। इस अभियान के दौरान सभी शहरों में विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा पार्षदों ने मिलकर सड़कों तथा नालियों में सफाई की। डीएमसी ने बताया कि यह अभियान लगातार 10 दिन तक चलाया जाएगा। इस दौरान लगातार गलियों तथा सार्वजनिक स्थानों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में संबंधित सफाई दरोगा के नंबर भी सभी पार्षदों को दिए गए हैं ताकि अगर किसी प्रकार की सफाई से संबंधित दिक्कत हो तो उनसे संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया है कि वह इस सफाई अभियान में जिला प्रशासन का साथ दें। शहर को साफ सुथरा रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है।