फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four minors referee, on-going search for drowned others

चार नाबालिग रेफर, डूबे हुए अन्य की चल रही तलाश

Sat, 10 Sep 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Four minors referee, on-going search for drowned others
मौके पर खड़े लोग---संवाद - फोटो : Narnol
चार नाबालिग रेफर, डूबे हुए अन्य की चल रही तलाश
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गणेशोत्सव के समापन पर शुक्रवार की शाम गांव मूर्ति विसर्जित करते समय झगड़ोली स्थित नहर में डूबे चार किशोरों की मौत हो गई। करीब 12 किशोर व बच्चे डूबे थे जिसमें आठ को सुरक्षित निकाल लिया गया था। चार की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया जबकि दो उपचाराधीन हैं। अन्य दो नाबालिगों की हालत गंभीर न होने से उन्हें छोड़ दिया गया। कुछ अन्य नाबालिगों के डूबने की आशंका है जिनकी तलाश में सर्च अभियान चल रहा है।
शहर के मोहल्ला ढाणी और मसानी से शुक्रवार देर शाम श्रद्धालुओं का जत्था शहर से आठ किलोमीटर दूर गांव झगड़ोली नहर में मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहा था तो किसी ने नहीं सोचा था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। श्रद्धालु जवाहरलाल नेहरू नहर में गणपति जी की मूर्ति विसर्जित कर रहे थे कि इसी दौरान पैर फिसलने से करीब एक दर्जन से अधिक नाबालिग नहर में डूब गए। इसकी सूचना के बाद महज पांच से दस मिनट के बीच महेंद्रगढ़ क्षेत्र की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। दमकल विभाग की टीम भी हादसे के महज 5 मिनट बाद पहुंच बचाव कार्य शुरू कर दिया था। इस दौरान आसपास के युवा जिन्हें तैरना आता है उन्होंने भी बच्चों को नहर से निकालने के लिए प्रयास शुरू कर दिया। चारों तरफ अफरातफरी का माहौल हो गया था।
विज्ञापन

हादसे के बाद जिलेभर से पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जैसे-जैसे नहर से बच्चों को निकाला जा रहा था शीघ्रता से उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए करीब 10 ऐंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई थी। चार बच्चों को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगामी उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि नहर में राहत एवं बचाव कार्य जारी था। नहर से निकाले गए नाबालिगों को नागरिक अस्पताल लाया गया जहां हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए। उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, उप पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी भी मौके पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
- वर्जन:
गणपति विसर्जन के दौरान हुआ यह हादसा दुखद है। सूचना मिलते ही प्रशासन ने शीघ्रता से कार्रवाई शुरू कर दी। नहर को बंद करा बचाव कार्य शुरू कर दिया था। चार बच्चों की मौत हुई है और चार को रेफर किया गया है। जिलेभर से रेडक्रॉस एवं चिकित्सकों की टीमें राहत कार्य में लग गई थी।- डॉ. जेके आभीर, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed