फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four lakh rupees recovered after interrogating the accused

Mahendragarh-Narnaul News: आरोपी से पूछताछ के बाद चार लाख रुपये बरामद किए

Thu, 07 Mar 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 07 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees recovered after interrogating the accused
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के सिनेमा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से अज्ञात व्यक्ति 6 लाख 50 हजार रुपये से भरे बैग को चोरी कर ले गया था। इस मामले में सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने आरोपी सतीश निवासी बसई खुर्द थाना ताजगंज आगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस ने आरोपी के पास से 4 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के गांव रिवासा निवासी शिकायतकर्ता प्रिंस ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई कि 20 फरवरी को पीएनबी में 6 लाख 50 हजार रुपये की एफडी कराने आया था। फॉर्म भरने के लिए उसने काउंटर पर पैसे रख दिए और फॉर्म भरने लग गया। इस दौरान काउंटर से रुपये चोरी हो गए। शिकायतकर्ता ने अज्ञात के खिलाफ रुपये चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में उससे 4 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed