फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four lakh rupees cheated in the name of getting a job

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे चार लाख रुपये

Wed, 30 Mar 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees cheated in the name of getting a job
शहर थाना पुलिस ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर व्यक्ति से 4 लाख रुपये ठगने के मामले में एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

महावीर चौकी पुलिस को दी शिकायत में नसीबपुर निवासी मन्नू यादव ने बताया कि बलाहा कलां निवासी मंजू से उसकी अच्छी जान-पहचान है। मंजू ने उसे विश्वास दिलाया कि वह उसे नौकरी दिला देगी। उसने कहा कि लोगों से उसकी अच्छी पहचान है। इसके लिए चार लाख रुपये लगेंगे। उसने मंजू को वर्ष 2020 में उसे दो-दो लाख रुपये दो बार में करके चार लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद मंजू ने कहा कि वह उसकी नौकरी लगवाने के कार्य में लगी हुई है। जल्द ही उसे नौकरी दिलवा देगी, मगर महिला ने उसे नौकरी नहीं दिलवाई। इस पर उसने कई बार महिला से मिलकर नौकरी के बारे में बात की, लेकिन वह कुछ न कुछ बहाना बनाकर उसे टाल देती थी। इस प्रकार महिला ने न तो उसके रुपये लौटाए और न ही नौकरी लगवाई। जबकि रुपये वापस करने की मांग पर महिला ने पैसे देने से मना कर दिया। इस तरह से उक्त महिला ने उससे झूठ बोलकर नाजायज तरीके से उसकी राशि हड़प ली। इसलिए उक्त महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed