फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four illegal colonies being developed on 6.5 acres broken

6.5 एकड़ में विकसीत की जा रही अवैध चार कॉलोनियों को तोड़ा

Wed, 16 Sep 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Four illegal colonies being developed on 6.5 acres broken
जिला नगर योजनाकार की टीम ने शहरी क्षेत्र नारनौल में बाई पास पर लगभग 6.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही चार अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाही की। मंगलवार को भी डीपीटी ने नांगल चौधरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

बता दें कि राजस्व संपदा नारनौल क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा करीब 6.5 एकड़ में डीटीपी से बिना लाइसेंस के अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थी। इसके लिए रोड नेटवर्क बिछाए जा रहे थे। जिसेे जिला प्रशासन की मदद से तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई में लगभग 35 चारदीवारी/ डीपीसी के साथ-साथ रोड नेटवर्क उखाड़ दिये गये। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट, डीपीटी प्रवीण कुमार चौहान, जेई ओमप्रकाश राघव, हेमंत यादव, नरेश, योगेंद्र व विकास के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में अमल में लाई गई। डीटीपी ने बताया कि ऐसे लोगों पर विभाग द्वारा केस भी दर्ज करवाया गया है। जिस पर पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाही की जा रही है। जिला नगर योजनाकार ने लोगों से अपील की है कि नियन्त्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें। कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे व निर्माण करने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेने बारे जिला नगर योजनाकार कार्यालय नारनौल से किसी भी कार्यदिवस में पता किया जा सकता है। प्रवीण कुमार ने बताया कि भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों तथा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इससे पहले नांगल चौधरी क्षेत्र में भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed