फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four cows were stolen by cutting the mesh of the cowshed.

Mahendragarh-Narnaul News: गोशाला की जाली काटकर चुरा ले गए चार गोवंश

Wed, 13 Nov 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 13 Nov 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Four cows were stolen by cutting the mesh of the cowshed.
फोटो संख्या:71- बेसहारा गोशाला उपचारशाला में पुलिस को जानकारी देता प्रधान सूरज--संवाद
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में सर्दी बढ़ने के साथ ही चोरी की वारदात बढ़ने लगी हैं। इस बार चोर गोवंशो को निशाना बना रहे हैं। पिछले एक माह के दौरान लगभग दस गोवंश चोरी हो चुके हैं। सोमवार की रात मोदाश्रम मंदिर के पास स्थित बेसहारा गोवंश उपचार गोशाला की जाली काटकर चोर चार गोवंश चोरी कर ले गए। गोशाला प्रधान सुरज सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोदाश्रम मंदिर के पास स्थित बेसहारा गोवंश उपचार गोशाला है, जिसमें दुर्घटनाओं में घायल व बीमार हुए गोवंश को उपचार दिया जाता है। गोशाला में बाहर घूम रही बेसहारा गोवंशों को भी रखा जाता है। सोमवार की रात को गोशाला की जाली काटकर दो बैल और दो गायें चोरी कर ले गए। जब सुबह गोशाला के प्रधान को इसका पता लगा तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। कुछ दिन पहले महेंद्रगढ़ के मोहल्ला लाला वाला कुआं से दो गायें और इसी गोशाला से तीन से चार गोवंश चोरी हो गए थे। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी लेकिन अभी तक गोवंश बरामद नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

गोशाला से सोमवार रात को दो बैल और दो गाए चोरी हो गई हैं। पहले चोर केवल भैंसों को ही निशाना बनाते थे, लेकिन अब यह चोर गोवंश को भी निशाना बनाने लगे हैं। पुलिस से मांग है कि जल्द ही गोवंश चोरों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रिसाल सिंह, पूर्व सरपंच गांव डुलाना
बेसहारा गोवंश उपचार गोशाला के चार गोवंश रात को चोरी हो गए। इससे पहले भी गोशाला से गोवंश चोरी हो चुके हैं। उसकी शिकायत भी पुलिस को दी गई थी, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी बीच सोमवार रात को भी अज्ञात चोर गोशाला की जालियां काटकर गोवंश चोरी कर ले गए।

- सुरज, प्रधान, बेसहारा गोवंश उपचार गोशाला

बेसहारा गोवंश उपचार गोशाला से गोवंश चोरी होने की सूचना डायल 112 पर मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। शिकायत पर जब जांच की गई तो गोशाला के चारों ओर लगाई गई लोहे की जालियां कटी हुई मिली हैं। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-युद्धवीर सिंह, प्रभारी डायल 112 महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed