फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Former scientist from Mumbai explained the intricacies of science to the students

Mahendragarh-Narnaul News: मुंबई के पूर्व वैज्ञानिक ने विद्यार्थियों को समझाईं विज्ञान की बारीकियां

Wed, 18 Sep 2024 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Former scientist from Mumbai explained the intricacies of science to the students
फोटो संख्या:61- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में आयोजित व्याख्यान में हिस्सा लेते विद्यार्थी--
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में फिजिकल साइंस सोसाइटी के तत्वावधान में विज्ञान में कॅरिअर की संभावनाएं विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मुंबई के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. मारुति सैनी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में उभरते कॅरिअर विकल्पों पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. सैनी ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में शोध और विकास के जरिए देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों, शोध केंद्रों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रोजगार के अनगिनत अवसर उपलब्ध हैं, जिन्हें युवा पीढ़ी को पहचानना चाहिए।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण ने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर चुनने में सहायक साबित होते हैं। विज्ञान के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ाने और उन्हें सही मार्गदर्शन देने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता है। प्रो. विजय यादव ने कहा कि विज्ञान में कॅरिअर की संभावनाएं बहुत विस्तृत हैं, जिसमें अनुसंधान, इंजीनियरिंग, चिकित्सा विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं। इस अवसर पर प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. अंजू यादव, डॉ. अनुप कुमारी, दीपक कुमार, विजय पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed