फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Forest Department team caught tractor-trolley full of illegal mining

वन विभाग की टीम ने अवैध खनन से भरा ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ा

Thu, 11 Aug 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Forest Department team caught tractor-trolley full of illegal mining
अरावली क्षेत्र में सोमवार शाम गश्त के दौरान वन विभाग की टीम के सामने अवैध खनन किए गए पत्थरों को गिराकर चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गया। मामले में वन विभाग की शिकायत पर निजामपुर पुलिस ने चालक और उसकी मदद करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि सोमवार शाम सात अवैध खनन की रोकथाम के लिए गठित टीम को गश्त के दौरान रोपड़ सराय अरावली क्षेत्र के पास अवैध खनन किए गए पत्थरों से भरा ट्रैक्टर-ट्राली मिली। टीम ने पीछा करके ट्रैक्टर-ट्राली को रुकवाया और ट्रैक्टर इंजन नंबर चेसिस नंबर की फोटो लेकर उसे कब्जे में ले लिया। इस पर चालक ने दूसरे व्यक्ति से ट्रैक्टर की चाबी मंगवाई और अवैध खनन के पत्थरों को गिराने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर चालक को रास्ता दिखाकर ट्रैक्टर को फरार करवाने में मदद की। इसकी फोटो विभाग के पास है। टीम ने सरकारी गाड़ी से पीछा किया लेकिन वह अवैध पत्थरों को रास्ते में डालते हुए चालक फरार हो गया। पत्थरों को गिराते समय कुछ पत्थर सरकारी गाड़ी के शीशे पर भी लगे जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी राजस्थान की सीमा से होते हुए फरार हो गया। पूछताछ करने उपरांत ट्रैक्टर ट्राली चालक की पहचान जस्सू निवासी रोपड़ सराय के रूप में हुई। शिकायत पर निजामपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed