{"_id":"61e855f0d55d1b282435e718","slug":"fog-stopped-speed-rain-expected-on-21st-and-22nd-narnol-news-rtk6361803135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने रोकी रफ्तार, 21 व 22 को बारिश होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने रोकी रफ्तार, 21 व 22 को बारिश होने के आसार
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
नारनौल क्षेत्र में छाया कोहरा। संवाद
- फोटो : Narnol
Link Copied
क्षेत्र में लगातार कोहरे और ठंड का कहर जारी है। कोहरे की वजह से जहां वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया वहीं महेंद्रगढ़ बुधवार को भी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। बुधवार को बादल, कोहरे की वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री व अधिकतम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नारनौल का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री व अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी चंद्रमोहन ने बताया कि जिले में कोल्ड डे की स्थिति और शीतलहर अपने विकराल रूप में है। बुधवार को महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नारनौल का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को मंगलवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान से 2.4 डिग्री व अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जिले में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दो पवनों के मेल से बादल के साथ कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन दिनभर सूर्य और बादलों में लुकाछिपी का खेल चलता रहा। शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति से आमजन को कम राहत मिलती नजर आ रही थी, क्योंकि दोपहर बाद हवाओं में थोड़ी तेजी आई, जिसकी वजह से आमजन अलाव व हीटर का इस्तेमाल कर ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए। सक्रिय मौसम प्रणाली की वजह से 19 जनवरी को शाम के बाद और 20 जनवरी की सुबह तक दक्षिणी हरियाणा के जिलों पर केवल बादल छाये रहने की संभावना बन रही है। 21 जनवरी को मध्यम श्रेणी का एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भारत में पर्वतीय क्षेत्रों से प्रवेश करेगा, जिसकी वजह से मैदानी राज्यों में बारिश हो सकती है। साथ ही उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी मात्रा में हिमपात होने की संभावना बन रही है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। जिले में इस मौसम प्रणाली द्वारा 21 जनवरी की रात के बाद 22 जनवरी की अलसुबह 1 से 2 बजे के बीच बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।