फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   fog, cold, teperacher

कोहरे की घेराबंदी में ठिठुरे लोग, तापमान 1.5 डिग्री रहा

Mon, 30 Dec 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
fog, cold, teperacher
जिले में ठंड व कोहरे का कहर जारी है। तीन दिन से तापमान एक डिग्री के आसपास रहने से किसान अपनी फसलों के लेकर चिंतित हैं। तापमान एक डिग्री के पास रहेगा तो सरसों की अगेती फसल में नुकसान की संभावना है। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान में रविवार के मुकाबले एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

देश के उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में लगातार ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। जिला दोपहर तक कोहरे की चादर में लिपटा रहता है। जिससे लोगों को दिनभर ठंड के मारे कंपकंपी छूटती रहती है। करीब दो सप्ताह से 3 से 4 घंटे सूर्यदेव के दर्शन हो पाते है। ठंड में सबसे ज्यादा बेसहारा पशुओं को मार झेलनी पड़ रही है। बेसहारा पशुओं के लिए पेड़ पौधे ही सहारा होते है, लेकिन कोहरे के कारण पेड़ पौधों पर ओस की बूंदे टपकती रहती है।
विज्ञापन

रेंगते हुए चले वाहन
सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए चल रहे थे। सुबह के समय पारदर्शीता बहुत कम होने के कारण हादसे का अंदेशा बना रहता है। वाहन चलाते समय पीछे रिफ्लेक्टर लगाकर चलना चाहिए। वहीं बाजारों मं चहल कदमी और दिनों की तुलना में काफी कम रही। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों का अवकाश घोषित किए जाने पर छोटे बच्चों व उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग का कहना है कि एक-दो दिन में मौसम में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed