{"_id":"61e30d1820ecf0434e4ce350","slug":"fog-affected-life-drop-in-minimum-and-maximum-temperatures-narnol-news-rtk635823860","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से जनजीवन प्रभावित, न्यूनतम व अधिकतम तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से जनजीवन प्रभावित, न्यूनतम व अधिकतम तापमान में आई गिरावट
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
नारनौल में छाया कोहरा।
- फोटो : Narnol
Link Copied
जिले में कंपकंपाती ठंड व कोहरे का कहर दिनभर रहा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी कम हो गई। दिनभर सूर्य नारायण के दर्शन नहीं होने से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। शनिवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री व अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। धूंध व कोहरे के चलते शुक्रवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री व अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 4.2 तथा अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस बार ला- नीना मौसम प्रणाली द्वारा मौसम गतिविधियों बारिश, हिमपात, ओलावृष्टि, ठंड, कोहरा, पाला, न्यूनतम तापमान, अधिकतम तापमान, मानसून, वैस्टर्न डिस्टरबेंस, शीतलहर, कोल्ड डे चक्रवात में लगातार गतिशीलता देखने को मिल रही है। यह आगे भी रहने की संभावनाएं बन रही है। इस बार शीत ऋतु के दिनों में बढ़ोतरी देखी जाएगी। भारतीय मौसम विभाग ने पूरे इलाके पर 17 जनवरी तक ओरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है। शनिवार को जिले में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। जिला महेंद्रगढ़ में 13.7 से 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा है यानी 16.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे होने की वजह से जिले में कोल्ड डे सबसे ठंडा दिन की स्थिति बनी हुई है। जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। हरियाणा में महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा और दूसरे स्थान पर हिसार का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तीसरे पायदान पर नारनौल का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। क्षेत्र में हवाओं की गति में कमी की वजह से जबरदस्त कोहरा और धुंध की सफेद चादर ने अपने आगोश में ले लिया है। मकर संक्रांति पर्व पर एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की वजह से दो पवनों के मेल से पूरे जिले पर बादलवाही है। जिसकी वजह से ठंड अपने असली रंग रूप और अंदाज में जलवा आमजन को दिखा रही है। आने वाले तीन दिनों तक इसी प्रकार का ठंड का आकार रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।