फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Five accused arrested for plotting robbery, nine cartridges, two pistols and knives and bikes recovered

डकैती की साजिश रचते पांच आरोपियों को किया काबू, नौ कारतूस, दो देशी कट्टे एवं चाकू व बाइक की बरामद

Mon, 25 Apr 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for plotting robbery, nine cartridges, two pistols and knives and bikes recovered
गांव गढ़ी के नजदीक स्थित पहाड़ी क्षेत्र से पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पांच आरोपियों को अवैध हथियारों सहित काबू किया। स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने रविवार देर शाम काबू किए आरोपियों से 9 कारतूसों सहित दो देसी कट्टे, एक चाकू व एक टॉर्च बरामद की है। आरोपियों की पहचान मनीष निवासी कलियाणा थाना झोझू कलां, अश्वनी निवासी लोहरवाड़ा थाना सदर चरखी दादरी, नरेश निवासी लोहारू भिवानी, साहिल निवासी बरवाला हिसार, मनीष निवासी बदावड़ थाना बरवाला हिसार के रूप में हुई है। आरोपियों को सोमवार महेंद्रगढ़ न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा दो आरोपियों मनीष व अश्वनी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अन्य तीन आरोपी नरेश, साहिल व मनीष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़ रणधीर सिंह ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम गश्त के समय बस अड्डा आकोदा उपस्थित थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि गढ़ी गांव से आगे पहाड़ी पर मंदिर के पास कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे हैं जिनके पास अवैध हथियार भी हैं। सूचना टीम ने बताए हुए स्थान पर पहुंचकर वाहन पर बैठे लड़कों की छुपकर बात सुनी, जिसमें वहां पर बैठे युवक डकैती की योजना बना रहे थे और एक दूसरे को उनका काम समझा रहे थे। टीम ने मौके पर पांच युवकों को दबोच लिया। आरोपियों पर थाना सदर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed