फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   First randomization process of EVMs completed

ईवीएम की पहली रेंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न

Mon, 13 Jun 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
First randomization process of EVMs completed
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ में नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में ईवीएम की पहली रेंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर की मौजूदगी में प्रक्रिया एनआईसी हरियाणा की ओर से तैयार किए गए सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूरी कराई गई। ईवीएम की दूसरी रेंडमाइजेशन प्रक्रिया 14 जून को 2 बजे लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल कमरा नंबर 118 में सभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बैठक में रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के बारे में बारीकी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत ईवीएम का वितरण सुनिश्चित किया जाता है। अगले चरण की प्रक्रिया में मतदान केंद्रवार मशीनों का वितरण होगा। इसी प्रकार पोलिंग स्टाफ को भी राज्य निर्वाचन आयोग की नियमावली के अनुसार रेंडमाइज्ड किया गया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि रेंडमाइजेशन से जुड़ी सूचनाएं प्रधान पद के प्रत्याशियों के साथ साझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि नारनौल नगर परिषद में 76 बूथ बनाए गए हैं। महेंद्रगढ़ नगर पालिका में 23 तथा नांगल चौधरी नगर पालिका में 13 बूथ बनाए गए हैं। इन पर ईवीएम की पहले चरण की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न हो गई। दूसरी रेंडमाइजेशन प्रक्रिया 14 जून को 2 बजे लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल कमरा नंबर 118 में होगी। इसके उपरांत ईवीएम तैयार करने की प्रक्रिया आरंभ होगी। प्रोग्रामर राजकुमार ने कंप्यूटर के माध्यम से रेंडमनाइजेशन प्रक्रिया करवाई। इस मौके पर महेंद्रगढ़ के रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम वकील अहमद, नारनौल के रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम मनोज कुमार, नांगल चौधरी के रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीटीएम डॉ. मंगलसैन तथा डीआईओ हरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed