फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   First list will be released today for admission to 1670 seats in Hakren University

हकेविवि में 1670 सीटों पर दाखिले के लिए आज जारी होगी पहली सूची

Mon, 01 Nov 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
First list will be released today for admission to 1670 seats in Hakren University
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए दाखिला प्रक्रिया के अंतर्गत मंगलवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयू-सीईटी) 2021 के नतीजों के आधार पर निर्धारित पहली दाखिला सूची जारी होगी। विश्वविद्यालय विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत इस दाखिला सूची के आधार पर आगामी सात नवंबर तक पहले चरण के दाखिले करेगा तथा इसके बाद रिक्त सीटों की जानकारी आठ नवंबर को जारी होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर, इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में उपलब्ध 1670 सीटों पर दाखिले के लिए शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा प्रवेश परीक्षा सीयू-सीईटी का आयोजन किया गया था। इसके नजीतों के आधार पर 26 से 31 अक्टूबर तक चली पंजीकरण प्रक्रिया के बाद अब मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले शुरू हो रहे हैं। डॉ. फूल सिंह ने बताया कि मेरिट लिस्ट के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत सात नवंबर तक दाखिला शुल्क ऑनलाइन जमा कराया जा सकता है। इस प्रक्रिया के पश्चात रिक्त सीटों की सूचना आठ नवंबर को जारी होगी और आवश्यकता अनुरूप नौ नवंबर से द्वितीय काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। दाखिले इच्छुक आवेदक विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed