{"_id":"671e8aab612eb2a13d0972f4","slug":"first-haryana-police-issued-challans-to-rajasthan-roadways-now-rajasthan-police-has-started-narnol-news-c-196-1-nnl1004-117552-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पहले हरियाणा पुलिस ने राजस्थान रोडवेज के काटे चालान, अब राजस्थान पुलिस ने किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पहले हरियाणा पुलिस ने राजस्थान रोडवेज के काटे चालान, अब राजस्थान पुलिस ने किया शुरू
Mon, 28 Oct 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-30चालान करने के बाद बस की काटी गई पर्ची।
नारनौल। हरियाणा की महिला पुलिसकर्मी और राजस्थान रोडवेज के परिचालक के बीच 50 रुपये के किराये के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। अब यह दो राज्यों के परिवहन अधिकारियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।
पहले हरियाणा पुलिस ने राजस्थान रोडवेज बसों का चालान करने शुरू किए थे। रविवार से राजस्थान पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की करीब 7 बसों को जब्त और करीब 20-25 बसों को चालान कर दिया। राजस्थान पुलिस की कार्रवाई के बाद नारनौल डिपो के चालकों को चालान व जब्त करने का डर सता रहा है। इसकी वजह से कुछ रूट प्रभावित भी रहे।
हरियाणा रोडवेज की बसों का काठूवास, जयपुर व बोनेड़ा के पास चालान व जब्त किया गया है। रविवार को 4 नारनौल डिपो, 2 रेवाड़ी, एक गुरुग्राम डिपो की बसों को जब्त किया गया। इसके अलावा करीब 20 से 25 रोडवेज बसों का चालान भी काटा गया।
विज्ञापन
4 सवारी अधिक होने पर जयपुर रूट पर काटा चालान
रविवार को गुरुग्राम डिपो की जयपुर बस जा रही थी। इस दौरान जयपुर के पास राजस्थान पुलिस ने बस को रोक लिया। बस सही लाइन में चल रही थी, लेकिन जयपुर पुलिस ने चार पांच सवारी अधिक होने का चालान कर दिया। इस बीच परिचालक यह भी कह रहा था कि बस में कुछ छोटे बच्चे बैठे हैं, इसकी वजह से चार पांच सवारी अधिक हो गईं। इस पर राजस्थान पुलिस कर्मी ने कहा कि बस में ज्यादा तो सवारी बैठी हुई हैं। इसके बाद बस का चालान काट दिया।
यह था मामला
बीते दिनों राजस्थान रोडवेज बस में एक हरियाणा की महिला पुलिस कर्मी दिल्ली रूट पर सफर कर रही थी। बस में सफर के दौरान परिचालक ने टिकट के 50 रुपये मांगे। महिला पुलिसकर्मी ने टिकट नहीं लगने की बात कही, इसके बाद परिचालक व पुलिस कर्मी के बीच टिकट को लेकर बहस शुरू हो जाती है। विवाद इतना बढ़ गया था कि परिचालक ने बस को बीच में रुकवा दिया था। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया था। इसमें बस में सफर कर रहे यात्री भी महिला कर्मी से किराये देने की बात कह रहे थे। इस वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा पुलिस ने राजस्थान रोडवेज की बसों का चालान करना शुरू कर दिया था। इसके बाद रविवार को राजस्थान पुलिस ने चालान काटना शुरू कर दिया। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
महिला पुलिस कर्मी द्वारा टिकट न लेने पर बढ़े मामले में राजस्थान पुलिस द्वारा काठूवास, बहरोड, पनियाला मोड, जयपुर, अजमेर रोड आदि कई स्थानों पर हरियाणा रोडवेज की बसों का चालान व जब्त किया जाना निंदनीय है।
अनिल भीलवाड़ा, कर्मचारी नेता नारनौल डिपो।
राजस्थान पुलिस ने नारनौल डिपो की 4 बसों को जब्त किया है और कुछ बसों का चालान भी किया है। इसके अलावा अन्य डिपो की बसों का भी चालान किया जा रहा है।
-ब्रह्म प्रकाश, सीआई, रोडवेज डिपो नारनौल