फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire raining continuously from the sky, temperature crosses 45 degrees, heat will haunt till May 2

आसमान से लगातार बरस रही आग, तापमान 45 डिग्री के पार, दो मई तक सताएगी गर्मी

Thu, 28 Apr 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fire raining continuously from the sky, temperature crosses 45 degrees, heat will haunt till May 2
दिनभर आसमान से बरस रही आग के कारण लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी हांफने लगे। वीरवार को तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अभी दो मई तक तापमान में दो से चार डिग्री तक और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान 18.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। सुबह सूर्यदेव के दर्शन होने के साथ ही आसमान से आग बरसने का अहसास होने लगता है। वीरवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय शहर की मुख्य सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। वहीं बढ़ती गर्मी आमजन ही नहीं बेजुबानों पर भी कहर बनकर टूट रही है। पीने के पानी के लिए पक्षी ही नहीं जानवर भी इधर-उधर भटकते रहते हैं। भीषण गर्मी के चलते शीतल पेय एवं जूस की रेहड़ियों पर अच्छी-खासी भीड़ दिनभर रहती है।
विज्ञापन

कृषि मौसम विशेषज्ञ केवीके महेंद्रगढ़ डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि दो मई तक मौसम शुष्क रहने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी दो से चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। शुक्रवार और शनिवार को धूलभरी आंधी व गर्म हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed