{"_id":"646bbff6607c2a5a4407cc27","slug":"fire-rained-from-the-sky-during-the-day-the-temperature-crossed-43-degree-celsius-narnol-news-c-196-1-sroh1013-303-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दिन के समय आसमान से बरसी आग, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दिन के समय आसमान से बरसी आग, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार
Tue, 23 May 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 23 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
बच्चे को भीषण गर्मी व धूप से बचाने के लिए छाता लेकर जाती महिला।
नारनौल। सक्रिय मौसम प्रणाली का असर समाप्त होते ही भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलने लगा है। सोमवार को सुबह से ही तेज चमकदार धूप ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। वहीं दोपहर से सायं तक आसमान से आग बरसी। जिसके चलते शहर के बाजारों में रौनक गायब रही है। सोमवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री पर पहुंच गया जबकि रात्रि का तापमान 26.6 डिग्री से छलांग लगाते हुए 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार रात्रि से मौसम परिवर्तन के साथ बादलवाही व हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में मैदानी राज्यों पर मरुस्थलीय पश्चिमी गर्म शुष्क हवाओं का आगाज जारी है। जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार को जहां जिले में नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश: 26.6 डिग्री सेल्सियस और 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान क्रमश: 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान में 44 डिग्री से बढ़कर 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसी प्रकार रात्रि का तापमान 5.4 की बढ़ोतरी के साथ 32.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
मई के अंत तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले 24 से 48 घंटों बाद एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है, क्योंकि एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ 22 मई को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 22-25 मई के दौरान, दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 26 मई को सक्रिय होने से 26-28 मई के दौरान, उसके बाद 29 मई को सक्रिय होने से 29-31 मई के दौरान मैदानी राज्यों में बादलवाही, तेज गति की हवाएं अंधड़ चलने और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। इस साल 25 मई से नौतपा शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। यानी मई माह के अंत तक लगातार मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।
विज्ञापन
गत एक सप्ताह का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
16 मई - 41.5 - 21.0
17 मई - 40.2 - 25.5
18 मई - 38.5 - 24.0
19 मई - 38.0 - 24.0
20 मई - 42.0 - 23.0
21 मई - 44.0 - 26.6
22 मई - 43.8 - 32.0