{"_id":"7f02f3058542d28b07c34f3d571bd41f","slug":"fire-in-small-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से जला खोखा, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से जला खोखा, हजारों का नुकसान
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामपुर रोड पर एमएएसडी स्कूल के पास वाहनों के टायरों में पंक्चर लगाने वाले एक खोखे में सोमवार रात अचानक लग गई।आगजनी की इस घटना में खोखे में रखी ट्यूब और टायरों के अलावा बिजली का मीटर भी जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलने के बाद रात ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया तथा फायर बिग्रेड को सूचना दी, लेकिन तब तक खोखे में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
इस मामले में खोखा मालिक राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह रात को करीब साढ़े नौ बजे खोखा बंद करके गया था। रात करीब एक बजे उसे खोखे में आग लगने की सूचना मिली। उसने पुलिस में दी गई अपनी शिकायत में खोखे में हजारों रुपये की नई ट्यूब, पंक्चर लगने के लिए कई वाहनों की स्टेपनी के टायर, बही खाते तथा अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख होने की बात कही है। पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन