{"_id":"69efa435745df99aa501572e","slug":"fire-caused-by-short-circuit-fuel-reduced-to-ashes-narnol-news-c-203-1-mgh1004-126008-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ईंधन जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ईंधन जलकर राख
विज्ञापन
फोटो संख्या:83- दौंगड़ा अहीर से अटेली रोड पर आग लगने से जला ईंधन--स्रोत- ग्रामीण
कनीना। दौंगड़ा अहीर से अटेली रोड पर सोमवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट से सड़क किनारे पड़ा ईंधन और झाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग ने आसपास के पेड़ों और सूखी घास को चपेट में ले लिया।
ग्रामीण राजेश, महेंद्र, सुरेंद्र, मोहित, अमित, नवीन, अशोक ने बताया कि आग लगने का कारण ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनों में हुए शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। पुराने जर्जर बिजली तारों के कारण इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन गांव से दूरी अधिक होने के कारण दमकल वाहन देर से मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने स्वयं पानी और अन्य उपलब्ध साधनों की मदद से काफी हद तक आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज की तारों को शिफ्ट किया जाए तथा गर्मियों के मौसम में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र में स्थायी रूप से फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाए या आसपास ही कोई यूनिट स्थापित की जाए।