{"_id":"67923530935bbfce9c04b95e","slug":"final-rehearsal-for-republic-day-celebrations-today-narnol-news-c-203-1-sroh1011-114700-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फाइनल रिहर्सल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फाइनल रिहर्सल आज
Fri, 24 Jan 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा।
एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और तिरंगा फहराकर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। तिरंगा फहराने के बाद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह आमजन को संबोधित करेंगे। मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर आज पुलिस विभाग, होम गार्ड, एनसीसी बॉयज एंड गर्ल्स, हिंदुस्तान स्काउट्स, भारत स्काउट्स, भारत गाइड, प्रजातंत्र के प्रहरी, एनसीसी जूनियर आर्मी, एनसीसी और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट की रिहर्सल की गई। फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को सुबह 09:58 बजे राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल में आयोजित की जाएगी।