फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   father acused of daughter murder arrested

बेटी की हत्या के आरोपी पिता के साथ भतीजा गिरफ्तार

Sat, 23 May 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
father acused of daughter murder arrested
बेटी हत्या में पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव बलाहा कला निवासी पिता धर्मबीर ने भतीजा कर्मबीर के साथ मिलकर 18 मई को नाबालिग बेटी की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने पहले लड़की का गला दबाकर मारा फिर फंदे पर लटका कर दिया। बाद में उसका दाह संस्कार कर दिया था। हत्या का खुलासा 20 मई को हुआ जब लड़की की ताई मुन्नी देवी की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार की शाम गिरफ्तार किया। दोनों को शनिवार को कोर्ट से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी धर्मबीर शराबी किस्म का व्यक्ति है व मजदूरी का काम करता था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। जिसकी नाबालिग इकलौती संतान थी व पिता के साथ गांव में रहती थी। आरोपी घर में शराब पीकर झगड़ा करता था। 18 मई को धर्मबीर ने अपने भतीजे कर्मबीर के साथ मिलकर अपनी बेटी के मुंह में कपड़ा ठूस कर फिर गला दबा दिया। दोनों ने फिर उसके गले मे फंदा डालकर लटका दिया और उसकी हत्या कर दी। गांव में कह दिया कि लड़की को पेट मे दर्द था। जिससे वह मर गई। दो दिन बाद आरोपी धर्मबीर ने शराब पी ली और अपने बड़े भाई की पत्नी मुन्नी से झगड़ा करने लगा। इस दौरान बोला कि मैंने बेटी को मारा है। उसने हत्या की शिकायत गहली चौकी इंचार्ज एएसआई बाबू लाल को दी थी। रिमांड के पुलिस रस्से का फंदा व कपड़े को बरामद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed