{"_id":"68d435bf5dbe2bea110c6043","slug":"farmers-thronged-for-dap-narnol-news-c-196-1-nnl1005-130147-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डीएपी के लिए किसानों की भीड़ लगी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डीएपी के लिए किसानों की भीड़ लगी रही
Thu, 25 Sep 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। अनाज मंडी स्थित सरकारी खाद केंद्र पर मंगलवार को अवकाश के बाद बुधवार को डीएपी के लिए किसानों की भीड़ लगी रही। बुधवार को तो एक महिला चक्कर आकर गिर भी गई। किसान सुबह सात बजे से ही खाद केंद्र पर लाइन लगा कर खड़े हो गए ताकि जल्द खाद मिल सकें। खाद का वितरण 11 बजे शुरू किया गया। जिस कारण खाद प्राप्त करने के लिए किसानों को खाद केंद्र के बाहर 5 से 6 घंटे इंतजार करना पड़ा।
गुणवत्ता नियंत्रक निरीक्षक, कृषि विभाग, नारनौल संजय का कहना है कि सभी खाद केंद्रों पर आवश्यकता अनुसार खाद की खेप पहुंचाई जा रही है। खाद केंद्र पहुंचने वाले सभी किसानों को खाद प्राप्त हो सकें, इसलिए एक दिन में दो बैग डीएपी व एक बैग एनपीके का वितरण किया जा रहा है।