फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers end protest after engineer's assurance, committee will meet CM

Mahendragarh-Narnaul News: अभियंता के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना किया समाप्त, सीएम से मिलेगी कमेटी

Fri, 23 Feb 2024 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers end protest after engineer's assurance, committee will meet CM
दौंगड़ा अहीर में नहर पक्की करने के मामले में बैठक करते ग्रामीण।
कनीना। गांव दौंगड़ा अहीर में नहर पक्की करने को लेकर वीरवार को किसानों की एक बैठक हुई। बैठक में किसान संघर्ष समिति का गठन किया गया। यह कमेटी अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर नहर को पक्का नहीं करने की मांग उठाएगी। इसके अलावा नहर पक्की करने के विरोध को लेकर चल रहे धरने को नहर विभाग के कार्यकारी अभियंता अजेंद्र सिंह सुहाग के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

नहर विभाग के एसडीओ ने धरनारत किसानों को आश्वासन दिया कि किसान पहले अपना काम करें, किसानों की मांग पूरी होने तक विभाग नहर का पक्की करने का काम शुरू नहीं करेगा। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को गांव भालखी, दौंगड़ा अहीर, अटाली गांवों के किसानों ने बुधवार दोपहर काम बंद करा दिया। धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना था कि जब तक विभाग की तरफ से कोई लिखित में आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक धरने पर ही बैठे रहेंगे। जवाहरलाल नेहरू कैनाल को सीसी बेस पर बनाने का काम चल रहा है। नहर विभाग की ओर से एनबी-2 तक निर्माण कार्य को पूरा किया जा चुका है। नहर की पक्की होने पर क्षेत्र के लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा। सीसी बेस नहरी से पानी का रिसाव होकर भूमि की गहराई तक नहीं पहुंच पाएगा, जिससे हजारों फीट गहराई में जा रहे भूजल स्तर में कोई वृद्धि नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नानकवास सरपंच प्रतिनिधि रिंकू यादव, अटाली सरपंच जीतपाल, रामनिवास भालखी, मनोज बेवल, सुनील दौंगड़ा जाट, भाजपा भोजावास मंडल अध्यक्ष मामन सिंह, वेदप्रकाश आर्य, करण सिंह पहलवान, करण सिंह मास्टर, सतबीर सिंह मास्टर, जिला पंचायत समिति प्रतिनिधि राजकुमार यादव, दौंगडा जाट जिला पार्षद सचिन कुमार, भाजपा किसान मोर्चा भोजावास मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठेकेदार, ललित कुमार, नरेश कुमार, राजू पंच, सतबीर पंच, सुंदर कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed