फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers did not reach Narnaul and Mahendragarh mandis, 17566.4 quintals of millet arrived in Ateli.

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल और महेंद्रगढ़ मंडियों में नहीं पहुंचे किसान, अटेली में 17566.4 क्विंटल बाजरे की आवक

Wed, 02 Oct 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 02 Oct 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers did not reach Narnaul and Mahendragarh mandis, 17566.4 quintals of millet arrived in Ateli.
फोटो नंबर-16नई अनाज मंडी में बाजरे की ढेरी लगाते किसान। संवाद
नारनौल। जिले में दूसरे दिन बाजरे की आवक प्रथम दिन की तुलना में कम रही। जिले की 6 मंडियों में से केवल तीन मंडियों में बाजरे की खरीद की गई। अटेली में सबसे ज्यादा 647 गेट पास जारी किए गए। कनीना में 367 और सतनाली में 32 गेट पास जारी किए गए। वहीं महेंद्रगढ़ और नारनौल में बुधवार को कोई गेट पास जारी नहीं किया गया। गांधी जयंती पर मंडी में बाजरे की खरीद को लेकर किसान असमंजस कि स्थिति में थे। जिस कारण नारनौल और महेंद्रगढ़ की मंडी में किसान बाजरा लेकर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में दूसरे दिन 29,113.9 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। जिले में पिछले दो दिन में अब तक 42982.2 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। अटेली में सबसे ज्यादा 17566.4 क्विंटल बाजरे की आवक रही। कनीना में 11051 क्विंटल और सतनाली में 2354.2 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। प्रदेश की सभी मंडियों में 1 अक्तूबर से बाजरे की खरीद शुरू हो चुकी है। लेकिन नांगल चौधरी में अभी तक बाजरे की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। नांगल चौधरी मार्केट कमेटी अधिकारियों का कहना है कि अभी बाजरे में नमी है जिस कारण किसान मंडी में नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

अभी कटाई चल रही है, कुछ दिनों में आवक में आएगी तेजी
पिछले दो दिनों में अटेली और कनीना को छोडकर बाकी सभी मंडियों में बाजरे की आवक कम है। इसके पीछे मुख्य कारण है कि गत मई और जून माह में बारिश काफी कम हुई थी जिस कारण अधिकतर जगह बाजरे की फसल देरी से उगाई गई थी। अभी बाजरे की कटाई का कार्य चल रहा है उम्मीद है कि कुछ दिनों बाद बाजरे की आवक में आएगी तेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान एप के माध्यम से और नजदीकी सीएससी सेंटर से भी बनवा सकते हैं गेट पास
नारनौल और नांगल चौधरी में हैफेड द्वारा और कनीना, सतनाली, महेंद्रगढ़ और अटेली में वेयर हाउस द्वारा बाजरे की खरीद की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सभी मंडियों में गेट पास जारी करने के लिए व्यवस्था की गई है। इसके साथ-साथ किसान एप के माध्यम से और नजदीकी सीएससी सेंटर से भी गेट पास बनवा सकते हैं। खरीद एजेंसियों द्वारा बाजरे में नमी का मानक 13 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। अगर 13 प्रतिशत से ज्यादा नमी पाई जाती है तो बाजरे की खरीद नहीं कि जाएगी। जिस कारण किसान को मंडी में ही बाजरे की खरीद के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इसलिए किसान कटाई के बाद अपनी फसल को उचित प्रकार से सुखा कर मंडी लाएं।


नांगल चौधरी क्षेत्र में अधिकतर जगह अभी कटाई का कार्य जारी है। कुछ जगह कटाई पूरी हो चुकी है लेकिन बाजरे में नमी है। जिस कारण नांगल चौधरी में अभी तक कोई किसान बाजरा लेकर नहीं पहुंचा है। मंडी में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया गया है ताकि किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पडे़। मंडी में गेट पास की व्यवस्था की गई है। साथ ही किसान स्वयं भी और नजदीकी सीएससी सेंटर से भी गेट पास जारी करवा सकते है।
आदित्य यादव, मार्केट कमेटी सचिव, नांगल चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed