फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers clash over fertilizer, distributed under police protection

Mahendragarh-Narnaul News: खाद को लेकर किसानों में धक्का-मुक्की, पुलिस सुरक्षा में बांटी गई

Sun, 27 Oct 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 27 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers clash over fertilizer, distributed under police protection
महेंद्रगढ़। रेलवे रोड स्थित सरकारी खाद केंद्र पर डीएपी लेने के लिए किसानों की लंबी कतार लगी रही है। सुबह से ही खाद लेने के लिए महिला-पुरुषों की लंबी लाइन लगी रही। सुबह सात बजे से जैसे ही वितरण शुरू किया तो किसान लाइनों में लगकर धक्का मुक्की भी शुरू हुई। सोसाइटी के कर्मचारियों ने पुलिस के सहयोग से शांतिपूर्वक खाद का वितरण किया गया। एक आधार कार्ड पर किसान को दो बैग दिए गए। सरकारी खाद केंद्र पर शनिवार की सुबह 1900 खाद के बैग पहुंचे।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि सरसों की बिजाई अंतिम चरण पर है। ऐसे में एक किसान को दो खाद के बैग दिए जा रहे है, जबकि 6 एकड़ में 5 खाद के बैग होना जरूरी है। हैफेड के प्रबंधक जगराम यादव ने बताया कि शनिवार सुबह सरकारी खाद केंद्र पर 1900 बैग पहुंचे थे। 600 किसान खाद लेने के लिए पहुंचे, जिनमें से एक किसान को दो बैग वितरित किये गए। गोदाम में करीब 300 बैग गोदाम में बचे हुए है। देर रात तक किसानों को खाद दी जा रही थे। उन्होंने बताया कि किसानों को जरूरत अनुसार 20 हजार खाद के बैगों की डिमांड भेजी हुई है। किसानों को खाद को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। बुधवार को लाइन में खड़े किसानों की आपस में धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस के सहयोग से खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed