फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmer dies due to electrocution by touching tractor-trolley wire

ट्रैक्टर-ट्रॉली के तार में छूने से करंट लगने से किसान की मौत

Mon, 28 Mar 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electrocution by touching tractor-trolley wire
पशु चारे के लिए तूड़ी भरकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गई, जिससे किसान की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव खरकड़ा बास निवासी नवीन ने बताया कि सोमवार को वह अपने चचेरे भाई दान सिंह के साथ गांव गुढ़ा के नजदीक से तूड़ी ला रहा था। इस दौरान जब वह गांव गुढ़ा के एक निजी स्कूल के नजदीक पहुंचा तो लटकते तारों में ट्रैक्टर-ट्रॉली छू गई, जिससे ट्रैक्टर में करंट आने से दान सिंह बुरी तरह झुलस गया। उसे नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed