{"_id":"5ed7ea208ebc3e90354c791e","slug":"farmasist-and-army-man-found-corona-positive-area-seal-scrining-narnaul-narnol-news-rtk5578466190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतनाली में फार्मासिस्ट और सेना का जवान कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतनाली में फार्मासिस्ट और सेना का जवान कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
सतनाली में कर्मचारी पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारी
- फोटो : Narnol
सतनाली मंडी। सतनाली क्षेत्र में बुधवार को दो पॉजिटिव केस सामने आए। सतनाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही गांव जड़वा ढाणी में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके साथ ही सतनाली में 33, गांव जड़वा ढ़ाणी में 26 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। श्यामपुरा में 26 को महाराष्ट्र से आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कंटेनमेंट जोन में बुधवार को दूसरी बाद 17 घरों के 97 लोगों की स्क्रीनिंग की।
अस्पताल में सुबह सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष यादव, बीडीपीओ धर्मवीर यादव, पंचायत अधिकारी सुरेंद्र सिंह शेखावत, ग्राम सचिव अनिल कुमार, सरपंच प्रतिनिधि होशियार सिंह, पंच संतू शेखावत, मनीष गोयल आदि अस्पताल पहुंचे और अस्पताल परिसर को सैनिटाइज करवाया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएचसी के कर्मचारी, जड़वा की ढ़ाणी गांव के पॉजिटिव युवक को कोविड सेंटर भिजवाया गया। इससे पहले 26 मई को सतनाली के गांव श्यामपुरा, 28 मई को गांव बारड़ा के युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।
फार्मासिस्ट के घर को सैनिटाइज करवाकर परिवार के सदस्यों को आइसोलेट किया गया। रास्ते को बैरिकेड्स लगाकर सील करते हुए कंटेनमेंट जोन बना दिया। कर्मचारी का मकान खेतों में है। जिससे कंटेनमेंट जोन में कुल चार घर शामिल किए गए हैं। जिनमें कुल 33 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारी के संपर्क में आए कुल सात लोगों को आइसोलेट किया। जड़वा ढ़ाणी में जवान के संपर्क में आने वाले कुल सात लोगों को आइसोलेट किया गया है। 26 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव श्यामपुरा में 26 को महाराष्ट्र से आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कटेंनमेंट जोन में बुधवार को दूसरी बाद 17 घरों के 97 लोगों की स्क्रीनिंग की। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष यादव ने बताया कि पॉजिटिव मिले सीएचसी के कर्मचारी व गांव जड़वा की ढाणी में छुट्टी पर पूना से आए सेना के जवान को कोविड सेंटर भेज दिया गया है।