फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fair and sports competitions today in Siddha Peeth Maa Bhura Bhavani temple complex

Mahendragarh-Narnaul News: सिद्ध पीठ मां भूरा भवानी मंदिर परिसर में मेला व खेलकूद प्रतियोगिताएं आज

Fri, 11 Oct 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 11 Oct 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fair and sports competitions today in Siddha Peeth Maa Bhura Bhavani temple complex
महेंद्रगढ़। सिद्ध पीठ मां भूरा भवानी मंदिर सिसोठ धाम पर वीरवार को मेला व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। खेलकूद प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल व कबड्डी के साथ कुश्ती दंगल होगा।
विज्ञापन

सप्तमी नवरात्र पर माता के जागरण में कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजन गायक कलाकार रामधन गोस्वामी एंड पार्टी एवं आनंद सोनी ने मां भवानी की महिमा का गुणगान किया। नव निर्वाचित विधायक कंवर सिंह यादव के पुत्र राहुल यादव मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ठ अतिथि कर्मवीर राव रहे। मंदिर की महंत शक्तिनाथ महाराज, मंदिर कमेटी के प्रधान प्रेमचंद सिसोठिया, सरपंच वीरेंद्र कुमार, रणधीर व कमेटी सदस्यों ने राहुल यादव को माता रानी का पटका पहनाकर व स्मृति चिह्ल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

माता भूरा भवानी के मेले पर खेलकूद प्रतियोगिता आज
कमेटी के प्रधान प्रेमचंद सिसोठिया व सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि शुक्रवार को माता का मेला व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मेले में वालीबॉल में प्रथम को 11 हजार व द्वितीय को 7100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। 50 किलोग्राम से कम वजन के बच्चों की कबड्डी में प्रथम को 3100, द्वितीय को 2100 रुपये इनाम दिया जाएगा। कुश्ती 51 से शुरू होकर 5100 रुपये तक होंगी। नव निर्वाचित विधायक कंवर सिंह यादव विजेता टीमों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed