फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Extended the last date for online applications of UG course to 25 October

यूजी कोर्स के ऑनलाइन आवेदनों की अंतिम तिथि बढ़ाकर की 25 अक्तूबर

Sat, 16 Oct 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Extended the last date for online applications of UG course to 25 October
राजकीय महिला महाविद्यालय में आवेदनों की जांच करते कमेटी की टीम - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालयों में यूजी कोर्स में एक बार फिर रिक्त सीटों के दाखिले की लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से मौका दिया गया है। कॉलेजों के रिक्त पदों पर दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग से मांग की गई थी इस कारण विभाग ने ऑनलाइन प्रक्रिया 25 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। 25 अक्तूबर तक विद्यार्थी विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकेंग्रे।
विज्ञापन

नए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को कॉलेजों में 26 अक्तूबर को फिजिकल काउंसिलिंग मेरिट के तहत दाखिला दिया जाएगा। कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीबीए, बीएससी मेडिकल, बीएससी नॉन मेडिकल की अनेक रिक्त सीटें हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि यूजी कोर्स में रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर कर दी गई। उच्चतर शिक्षा विभाग से मांग की गई थी की ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

- महिला महाविद्यालय की यूजी में सीटों की स्थिति:
संकाय ओपन जनरल रिक्त सीटें एससी रिक्त सीटें
बीए फर्स्ट - 185 - 109
बीएससी नॉन मेडिकल 0 4
बीएससी मेडिकल 16 13
बीकॉम-प्रथम 22 83
बीए ऑनर्स अग्रेंजी प्रथम 18 7
------------------------------------
पीजी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदनों की तिथि अब 25 अक्तूबर कर दी गई है। 26 अक्तूबर को फिजिकल काउंसिलिंग के तहत मेरिट सूची के माध्यम से दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नए विद्यार्थी मनपसंद कालेज में दाखिले के लिए 25 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। - मक्खन सिंह, नोडल अधिकारी, राजकीय पीजी कॉलेज ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीजी में दाखिले
राजकीय महाविद्यालयों में यूजी के बाद अब पीजी कक्षाओं में ऑनलाइन आवेदनों की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर हैं लेकिन उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की कोई अपडेट नहीं डाली गई है। पीजी कोर्स में पहले से पेपर दे चुुके विद्यार्थियों की दूसरे व चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट नहीं आने से विद्यार्थियों में ऑनलाइन आवेदन को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed