फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Explosive material kept for mining found in Antri, Chhapra and Biwipur

आंतरी, छापड़ा और बीवीपुर में खनन के लिए रखी विस्फोटक सामग्री मिली

Wed, 08 Jun 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Explosive material kept for mining found in Antri, Chhapra and Biwipur
नांगल चौधरी। क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर खनन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को आंतरी, छापड़ा और बीवीपुर गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध खनन होता नहीं पाया गया लेकिन गांव आंतरी, छापड़ा के पौधा रोपण क्षेत्र में 30 पेड़ काटे हुए पाए गए। गांव छापड़ा-बीबीपुर अरावली में दो जगह पहाड़ में ब्लास्टिंग के लिए बारूद बत्ती लगी हुई थी। दो जगह पर ताजा अवैध खनन हुआ पाया गया। लौह अयस्क के पत्थरों पर चार जिंदा बारूद के पैकेट तथा एक बत्ती बरामद हुई। इन्हें पुलिस के हवाले किया गया। मामले में खान एवं भू-विज्ञान विभाग नारनौल की शिकायत पर नांगल चौधरी थाना पुलिस ने तीन नामजद समेत 25 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव आंतरी के ग्रामीणों ने पिछले दिनों खान एवं भू विज्ञान विभाग नारनौल के खनन अधिकारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की थी। शिकायत की जांच के लिए खनन विभाग की टीम ने मंगलवार को आंतरी, छापड़ा और बीबीपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान कोई भी व्यक्ति खनन करता नहीं मिला लेकिन आंतरी, छापड़ा में 30 पेड़ काटे गए थे और गांव छापड़ा-बीबीपुर अरावली में दो स्थानों पर पहाड़ में ब्लास्टिंग के लिए बारूद बत्ती लगी हुई थी। दो स्थानों पर ताजा खनन हुआ था। पत्थरों पर बारूद के चार पैकेट और एक बत्ती बरामद हुई जो पुलिस के हवाले कर दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद खान एवं भूविज्ञान विभाग नारनौल ने नांगल चौधरी थाना प्रबंधक के नाम शिकायत दी। इसमें कहा गया है कि गांव आंतरी में लौह अयस्क का पहाड़ अरावली वन क्षेत्र में आता है। कुछ पहाड़ में अवैध खनन करके पत्थर चोरी की जाती है। पत्थर तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग की जाती है। पत्थर खनन में जेसीबी मशीन, ड्रिल मशीन व विस्फोटक का प्रयोग किया जा रहा है। हजारों पेड़ों को काट दिए गए हैं। यह भी आरोप लगाया है कि अवैध खनन कार्य के लिए गांव आंतरी निवासी विक्रम गुर्जर ने ट्रैक्टर ट्रॉली व ड्रिल मशीन खरीद रखी है तो विजय गुर्जर निवासी आंतरी अपने पिता के ट्रैक्टर-ट्राली का उपयोग करता है। सुरेश नसीबपुर जेल में विस्फोटक पदार्थ के जुर्म में बंद है। वह भी अवैध खनन में लिप्त रहा है। उसके पास ट्रैक्टर कंप्रेशर, ड्रिल मशीन आदि है। अब उसका भाई विजय उक्त मशीनों का उपयोग कर रहा है। इस कार्य में उनके साथ 20-25 अन्य व्यक्ति भी लगे हुए हैं। इसलिए उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने खनन अधिकारी की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed