{"_id":"65453f52b3787f3c9d0abcb4","slug":"ex-serviceman-accuses-echs-officer-of-assault-narnol-news-c-196-1-nnl1004-6107-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व सैनिक ने ईसीएचएस के अधिकारी पर मारपीट करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व सैनिक ने ईसीएचएस के अधिकारी पर मारपीट करने का लगाया आरोप
Sat, 04 Nov 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के नीरपुर ईसीएचएस के अधिकारी पर एक पूर्व सैनिक ने गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उसने अधिकारी पर मारपीट व गाली गलोज करने का भी आरोप लगाया है।
पूर्व सैनिक ने आरोप लगाया कि वह शुक्रवार को नीरपुर ईसीएचएस में उपचार के लिए आया था। जब वह डॉक्टर के पास गया तो उन्होंने कहा कि अगर रेफर करवाना है तो दवा नहीं दी जाएगी। इसके बाद वह ऑफिसर इंचार्ज के पास गया तो बताया कि वह ऑटो कर अपने गांव से आया है। उसके पैरों में दिक्कत है, अगर एंबुलेंस की सुविधा मिल जाए तो वह घर जा सकता है। पूर्व सैनिक जगदीश प्रसाद ने आरोप लगाया कि इतना कहते ही अधिकारी भड़क गया और कहने लगा कि तुझे एंबुलेंस देंगे। इसके बाद गाली गलोज करने लग गया और मारपीट भी की। इस घटना से वह आहत है और उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है।
दूसरी तरफ नसीबपुर निवासी पूर्व नौ सेना से सेवानिवृत कर्मचारी मंगतेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि वह 28 अक्तूबर को नीरपुर ईसीएचएस में उपचार के लिए करीब 3 बजे आया था। जब उसने डाॅक्टर से मिलने के लिए कर्मचारी से कहा तो बदतमीजी करने लग गया। जबकि ईसीएचएस सुबह 8 से सायं 4 बजे तक खुले रहते हैं। जब उसने इसका विरोध किया तो कार्यरत डॉ. चेतन यादव मेडिकल ऑफिसर भी आ गया। इसके बाद डॉक्टर ने केबिन के अंदर आने के लिए कहा। वह केबिन में गया तो वह गाली गलोज व मारपीट करने लग गया। इसके बाद ईसीएचएस से धक्का मारकर बाहर निकाल दिया। नौ सेना कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत भी दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को जगदीश नाम का पूर्व सैनिक ईसीएचएस में उपचार के लिए आया था। जिसने रेफर करने की बात कही, इसके साथ दवा की भी मांग कर रहा था। इसके बारे में डॉक्टर ने मना कर दिया था। जब वह उसकी केबिन में आया तो एंबुलेंस की मांग की। पूर्व सैनिक की गंभीर हालात नहीं होने से एंबुलेंस नहीं दी गई। इसके बाद पूर्व सैनिक गलत व्यवहार करने लग गया। वहीं 3-4 दिन पहले भी एक नौ सेना के कर्मचारी ने गलत व्यवहार किया था। पूर्व सैनिक के सभी आरोप गलत है।
-सुरेश कलालिया, ऑफिसर इंचार्ज, ईसीएचएस, नारनौल।