फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Evaluation exam tomorrow under rule 134A

नियम 134ए के तहत मूल्यांकन परीक्षा कल

Fri, 03 Dec 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Evaluation exam tomorrow under rule 134A
राजकीय माडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़। संवाद - फोटो : Narnol
नियम 134ए के तहत जिले में पंजीकरण करवाने वाले विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा 5 दिसंबर को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के पांच ब्लॉकों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 1132 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को केंद्रों पर आधे घंटे पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान उन्हें अपने साथ स्कूल का आईडी कार्ड व पंजीकृत रोल नंबर लेकर आना होगा। दोनों की जांच के बाद ही विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी। इस बार परीक्षार्थियों को परिणाम के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। क्योंकि शिक्षा विभाग विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान दिए गए मोबाइल नंबरों पर उनके परिणाम का संदेश भेजेगा।
विज्ञापन

नारनौल के खंड शिक्षा अधिकारी सुभाषचंद ने बताया कि उक्त परीक्षा केवल कक्षा दूसरी से नौवीं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित होगी। कक्षा 11वीं में दाखिला लेने वाले परीक्षार्थियों को स्कूल का आवंटन उनके दसवीं कक्षा के प्राप्तांक के आधार पर ही किया जाएगा। यह परीक्षा केवल उन्हीं विद्यार्थियों की होेगी, जिन्होंने अपनी पिछली कक्षा किसी भी निजी स्कूल से पूर्ण की है। सरकारी स्कूल से पिछली कक्षा पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। उन्हें पिछली कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर विद्यालय का आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो युक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य
परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को फोटोयुक्त आधार कार्ड अथवा स्कूल का पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त पंजीकरण फार्म की एक प्रति भी साथ लानी होगी। परीक्षा के लिए छात्र केवल पेंसिल व नीला पेन साथ लेकर आएंगे। परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में मोबाइल या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा के दौरान छात्र पानी की बोतल साथ लेकर जा सकते हैं। परीक्षार्थी को परीक्षा से आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। साथ ही कोविड नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाना अनिवार्य है।
पांच परीक्षा केंद्रों पर 1132 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
जिले में नारनौल, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, कनीना व अटेली में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 1132 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। अटेली के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल अटेली में 165, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना में 195, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में 293, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी में 51 तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में बनाए गए केंद्र में 426 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

नियम 134ए के तहत 5 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए सभी ब्लॉकों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का परिणाम बच्चों के पंजीकरण के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर पर आएगा। इस बार बच्चों को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। परिणाम के बाद ड्रॉ की तिथि निर्धारित कर ड्रॉ निकाला जाएगा। विजेंद्र श्योराण, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed