फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Entrance festival will be celebrated in PM Shri School from 1st to 3rd

Mahendragarh-Narnaul News: पीएम श्री स्कूल में एक से तीन तक मनाया जाएगा प्रवेश उत्सव

Mon, 01 Apr 2024 02:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 01 Apr 2024 02:35 PM IST
विज्ञापन
Entrance festival will be celebrated in PM Shri School from 1st to 3rd
नारनौल। पीएम श्री राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक से तीन अप्रैल तक प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। प्राचार्या शीला कुमारी ने बताया कि 1 अप्रैल को सुबह 8:15 बजे हवन कर प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद 2 अप्रैल को सुबह 9 बजे छात्राएं व स्टाफ सदस्य टाइगर क्लब परिवार के सहयोग से प्रवेश उत्सव रैली निकालेंगे। रैली का संयोजक टाइगर क्लब परिवार रहेगा।
विज्ञापन

टाइगर क्लब के प्रधान राकेश यादव ने बताया कि यह रैली स्कूल प्रांगण से शुरू होकर किला रोड, आजाद चौक, मानक चौक, पुल बाजार, महावीर चौक, सैनिक कैंटीन, गर्ल्स आईटीआई, जैन मांगलिक भवन, नलापुर चौक एवं मोटा महादेव होते हुए वापस स्कूल प्रांगण पहुंच कर संपन्न होगी।
विज्ञापन

इसी कड़ी में 3 अप्रैल को प्रवेश उत्सव 2024- 2025 एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव एवं विशिष्ट अतिथि भारती सैनी, राजकुमार यादव एडवोकेट, पारस चौधरी प्रधान रोटरी क्लब होंगे। रोटरी क्लब स्टेशनरी किट भी वितरित करेगा। इस अवसर पर छात्राएं, स्टाफ सदस्य व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed