{"_id":"689646d8eadcc35a48039ec4","slug":"ensure-registration-of-pregnant-women-before-10-weeks-dr-pinky-narnol-news-c-203-1-sroh1011-119105-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवतियों का 10 सप्ताह से पहले पंजीकरण सुनिश्चित करें : डॉ. पिंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवतियों का 10 सप्ताह से पहले पंजीकरण सुनिश्चित करें : डॉ. पिंकी
Sat, 09 Aug 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- पीएचसी मालड़ा बास में स्वास्थ्य कर्मचारियों को जागरूक करते चिकित्सक--स्रोत- स्व
महेंद्रगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालडा बॉस में शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक का आयोजन किया गया।
पीएचसी प्रभारी डॉ. पिंकी जांगड़ा ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्यकर्मी अपने क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं का 10 सप्ताह से पूर्व पंजीकरण सुनिश्चित करें। समय रहते उनकी स्वास्थ्य जांच की जांच कर फोलिक एसिड की गोली व अन्य सावधानियों से अवगत कराएं। उन्होंने लिंग अनुपात सुधार की दिशा में भी कार्य करने पर बल दिया। गांवों में लिंग भेदभाव समाप्त करने और बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता बैठकों का आयोजन किया जाए।
साथ ही लिंग जांच और अवैध गर्भपात जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें। ऐसी किसी भी जानकारी को स्वास्थ्य विभाग को गोपनीय रूप से सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीत शर्मा, दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमीष गोदारा तथा स्वास्थ्य निरीक्षक रणबीर सिंह, स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान ने ने मलेरिया और डेंगू से बचाव को लेकर आवश्यक उपायों के बारे में मंथन किया।
उन्होंने एंटी लार्वा गतिविधियों, फॉगिंग करवाने और जन जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। बुखार के मरीजों की रक्त पट्टिका बनाकर उनकी जांच कराने के भी निर्देश दिए गए। इस मौके पर अशोक देवनगर, बॉबी, कर्मवीर, सुनीता, शकुंतला, कमला, प्रवीण, रितु, रचना, मन्नू, रेणु कुमारी, सोनू, महिपाल सहित पीएचसी के अंतर्गत आने वाली सभी गांवो की आशा वर्कर मौजूद रही।