{"_id":"5734c8fd4f1c1b387c919d56","slug":"end-tv-so-u-think-u-can-dance-participate-reached-in-top-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्हारे छोरे ने भरी डांस में उड़ान, जिताने की थारी बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्हारे छोरे ने भरी डांस में उड़ान, जिताने की थारी बारी
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 12 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
टीवी शो में पहुंचा नारनौल का युवक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 20 वर्षीय एक युवक ने नेशनल चैनल एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले माधुरी दीक्षित के रियलिटी शो में टाप 20 में अपनी जगह बनाकर नाम रोशन किया है। वह हरियाणा से एकमात्र प्रतिभागी हैं, जिन्होंने इस शो में टाप 20 में जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के लोगों में खुशी का माहौल है।
एंड टीवी पर शनिवार व रविवार को प्रसारित होने वाले यूएस के शो सो यू थिंक, यू कैन डांस, अब इंडिया की बारी में नारनौल निवासी 20 वर्षीय दीपक गोठवाल ने हजारों प्रतिभागियों को टक्कर देकर टाप फाइनल 20 में अपनी जगह बनाई है। इस शो में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, कोरियोग्राफर व आर्टिस्ट टेरेंस लीयूस व कोरियोग्राफर बास्को सीजर जज हैं। तीनों ही ज्यूरी मेंबर ने दीपक के डांस की काफी तारीफ की।
माधुरी ने कहा दीपक सबसे अच्छा जंप करता है
दीपक नारनौल के चार्ली डांस ग्रुप के सदस्य रहे हैं और यही पले बढ़े हैं। इसके बाद उन्होंने दिल्ली रहकर डांस की बारीकियां सीखी हैं। दीपक के अनुसार उनके पिता बिजली निगम से रिटायर्ड बाबूलाल गोठवाल और माता बबली देवी ने उसका पूरा साथ दिया। उन्होंने बताया कि उन्हीं के आशीर्वाद से वह आज इस मुकाम तक पहुंचा है। दीपक ने बताया कि अब इस शनिवार व रविवार को उसका डांस दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि टाप 20 में जब वह पहुंचा तो माधुरी दीक्षित ने उसकी तारीफ में कहा कि वह इस शो का सबसे अच्छा डांसर है। वह डांस में जो जंप लेता है,
विज्ञापन
वह कोई नहीं ले सकता।
शो जिताने के लिए चाहिए जनता के वोट
हरियाणा के एकमात्र डांसर दीपक को अब जनता का साथ चाहिए। दीपक के अनुसार इसके लिए वोटिंग की जानी है। कोई भी व्यक्ति 100 मिस काल और 100 एसएमएस एक फोन से कर सकता है। दीपक का कहना है कि वह पूरे हरियाणा से एकमात्र प्रतिभागी हैं, इसलिए डांसिंग स्टार बनाने में पूरा हरियाणा उसका साथ देगा। उसने बताया कि वह इस शनिवार व रविवार को प्रसारित होने वाले शो में वोट अपील भी करेेगा। उसको आगे पहुंचाने व जिताने के लिए 7877200105 पर या डीईपी लिखकर 57575 पर शो के खत्म होने के बाद एसएमएस कर सकता है।
यूएस का है शो, पहली बार हो रहा इंडिया में
एंड टीवी पर प्रसारित होने वाला यह शो यूएस का है। दीपक के अनुसार यह पहली बार इंडिया में प्रसारित हो रहा है। यूएस की कंपनी इंडिया में डांसर की खोज कर रही है। अगर वे यहां जीतते हैं तो अंतर्राष्ट्रीय मंच पर जाने का भी उन्हें मौका मिल सकता है।