{"_id":"666f3c5a9d57d3ac7106ef47","slug":"end-of-21-dhuni-penance-of-mahant-shaktinath-maharaj-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110135-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महंत शक्तिनाथ महाराज की 21 धूनी तप का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महंत शक्तिनाथ महाराज की 21 धूनी तप का समापन
Mon, 17 Jun 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- गांव सिसोठ में माता भूरा भवानी मंदिर में हवन करते श्रद्धालु--स्रोत-- आयोजक
महेंद्रगढ़। सिद्ध पीठ मां भूरा भवानी मंदिर सिसोठ धाम की महंत शक्तिनाथ महाराज की 21 दिवसीय 21 धूनी तपस्या का रविवार को हवन के साथ समापन किया गया। शनिवार रात्रि में हरियाणा, पंजाब व राजस्थान से आए साधु-संतों ने भजन कीर्तन कर प्रवचन दिए।
सरपंच विरेंद्र कुमार, मंदिर कमेटी सदस्य मुकेश चौहान, संदीप यादव, रजनीश ने बताया कि महंत शक्तिनाथ ने 21 धूनी तप 27 मई से 16 जून तक किया। रविवार को महंत शक्तिनाथ व दूर दराज से आए साधु-संतों और ग्रामवासियों ने हवन में आहुति डाली। ग्रामवासियों के सहयोग से माता भूरा भवानी मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर महंत वचनाई नाथ, महंत शोभा नाथ, हेमराज नाथ, साध्वी लता, साध्वी दया लुधियाना, महंत रामेश्वर दास त्यागी, प्रो. डॉ. रामदास लैंब, आदित्य दास, रमेश देवा, लाडली दास, प्रभाती नाथ बलाना मौजूद रहे।