{"_id":"6154ae968ebc3e6251104b37","slug":"encroachment-is-common-in-the-markets-there-is-jam-on-the-roads-narnol-news-rtk625524774","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में अतिक्रमण हुआ आम, सड़कों पर लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में अतिक्रमण हुआ आम, सड़कों पर लग रहा जाम
विज्ञापन
शंकर मार्केंट में दुकान के बाहर लगाया हुआ अतिक्रमण
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते शहर में अतिक्रमण की समस्या से आमजन परेशान हैं। नगरपालिका द्वारा लंबे समय से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से दुकानदारों के हौसले और अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शहर की 40 से 45 फुट की सड़कें भी सिमट कर महज 10 से 15 फुट रह गई हैं।
अधिक मुनाफे के चक्कर में दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर करीब 10-10 फुट तक सामान रख देते हैं जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़कों के दोनों ओर दुकानदार सामान बाहर रखकर अतिक्रमण तो करते ही हैं उनके बाद उनके आगे वाहन लग जाते हैं। इससे अच्छी खासी चौड़ी सड़क एक गली का रूप ले लेती है। इसके अलावा सड़कों पर कहीं रेहड़ी वाले खड़े होते हैं तो कहीं फड़ी वाले दुकान सजाए होते हैं। बाजार में आने वाले ग्राहक भी कम नहीं हैं वो भी अपने वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा कर शॉपिंग के लिए दुकान में चले जाते हैं।
-----------------------
यहां सबसे अधिक समस्या
शहर के सिनेमा रोड, रेलवे रोड, शॉपिंग कांपलेक्स, आईटीआई रोड, सब्जी मंडी रोड, आजाद चौक, बालाजी चौक, भीमराव आंबेडकर चौक सहित अनेक मुख्य मार्गों पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। अतिक्रमण के कारण अच्छी खासी चौड़ी सड़कें भी सिमट कर रह गई हैं। अब त्योहारों का सीजन सीजन चल रहा है। जिसके कारण ग्राहकी के चक्कर में दुकानदार भारी मात्रा में सामान बाहर रखे हुए हैं जिससे कारण बाजार की चौड़ी सड़के सिकुड़ जाती हैं। नगरपालिका प्रशासन अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इस दौरान आम ग्राहक को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
--------------------------
चार मिनट का रास्ता लेकिन लग रहे हैं 40 मिनट
शहर के बाजारों में अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जाम के कारण मात्र चार मिनट के रास्ते में 20 से 40 मिनट का समय लग जाता है। तब तक वाहन स्टार्ट ही खड़े रहते हैं और इससे प्रदूषण भी बढ़ रहा है। जाम की यह स्थिति शहर के लगभग सभी बाजारों में बनी हुई है।
----------------------
जिम्मेदारों की अनदेखी बढ़ा रहे हौसले
नगरपालिका के जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों को शहर के लोगों को हो रही परेशानियों से कोई सरोकार नहीं। लंबे समय से अतिक्रमण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से दुकानदारों के हौसलों को पंख लग रहे हैं जिसके कारण बिना किसी भय के आए दिन अतिक्रमण केे और अधिक बढ़ा रहे हैं।
----------------------
वर्जन
नगरपालिका में स्टाफ का अभाव है। इसके कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया जा रहा है। नपा के रिक्त पदों पर शीघ्र ही स्टाफ की तैनाती का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर लोगों को राहत दी जाएगी।
- दिनेश कुमार, उपमंडल अधिकारी महेंद्रगढ़।

परशुराम चौक पर दुकानदारों द्वारा लगाया गया अतिक्रमण- फोटो : Narnol