फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees protested against parallel power supply, burnt copies of orders

Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों ने समानांतर बिजली को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, फूंकी आदेशों की प्रतियां

Thu, 22 Oct 2026 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Employees protested against parallel power supply, burnt copies of orders
फोटो संख्या:65- बिजली निगम  कार्यालय में विरोध करते कर्मचारी--संवाद
महेंद्रगढ़। बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 22, 23 और 24 अक्तूबर को तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान बिजली से जुड़ी शिकायतों के समाधान और अन्य सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी अधिकारी संघर्ष समिति और सिटी-एक सब यूनिट के कर्मचारियों ने एसडीओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग की ओर से जारी समानांतर लाइसेंस के आदेशों की प्रतियां जलाईं।
विज्ञापन

सिटी सब डिवीजन के एसडीओ सुनील कुमार और सब अर्बन सब यूनिट के सचिव दीपक यादव ने बताया कि बुधवार को सांझा संघर्ष मोर्चा की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक बिजली मंत्री अनिल विज के साथ होनी थी, लेकिन किसी कारणवश रद्द हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में सरकार ने दो महीने में मांगें पूरी करने और समानांतर लाइसेंस न देने का आश्वासन दिया था। इसके उलट सरकार ने न तो मांगें मानीं और न ही गुरुग्राम व नूह जिलों के लिए इलेवन पावर कंपनी को लिखित लाइसेंस जारी करने से पीछे हटी। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
कर्मचारियों ने सरकार से कर्मचारी विरोधी नीतियां वापस लेने, निजीकरण से जुड़ा लाइसेंस रद्द करने और सभी लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो 22, 23 और 24 अक्तूबर की हड़ताल पूरी ताकत से की जाएगी और इससे पैदा होने वाली औद्योगिक अशांति की जिम्मेदारी सरकार की होगी।
दीपक यादव के अनुसार बुधवार से जिले के करीब दो हजार से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर संबंधी दिक्कतें और फाल्ट जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। उनका कहना है कि समानांतर से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

इस मौके पर एचएसईबी वर्कर यूनियन, एचपीसी वर्कर्स यूनियन, एससी-बीसी वर्कर्स यूनियन, अनुबंधित कर्मचारी संगठन और इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो संख्या:65- बिजली निगम  कार्यालय में विरोध करते कर्मचारी--संवाद

फोटो संख्या:65- बिजली निगम  कार्यालय में विरोध करते कर्मचारी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed